
उदयपुर। सार्वजनिक स्थलों पर आमजन, विशेषकर महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उदयपुर पुलिस लाइन सभागार में ‘कालिका पेट्रोलिंग यूनिट’ एवं ‘टूरिस्ट पेट्रोलिंग टीम’ के लिए एक दिवसीय आमुखीकरण (ओरिएंटेशन) कार्यक्रम आयोजित किया गया। उदयपुर रेंज पुलिस एवं यूनिसेफ राजस्थान के ‘पुलिसिंग फॉर केयर ऑफ चिल्ड्रन’ कार्यक्रम के तहत आयोजित इस कार्यशाला की मुख्य अतिथि जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन रहीं।
संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई पर जोर
पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने टीम को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं और बच्चों से जुड़े मामलों में पुलिस की संवेदनशीलता सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने निर्देश दिए कि अपराध को बढ़ावा देने वाले तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए और आमजन में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ की जाए। उन्होंने यूनिसेफ के सहयोग की सराहना करते हुए कालिका टीम को सतर्कता और त्वरित प्रतिक्रिया के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
नवीन कानूनी प्रावधानों की दी गई जानकारी
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हर्ष रतनू ने पेट्रोलिंग कार्यप्रणाली को सुदृढ़ करने और तकनीकी संसाधनों के प्रभावी उपयोग पर बल दिया। कार्यक्रम में विशेषज्ञों द्वारा महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं:
-
एसओपी और कानूनी ज्ञान: यूनिसेफ राजस्थान के बाल संरक्षण विशेषज्ञ डॉ. संजय कुमार निराला ने पीपीटी के माध्यम से पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी एसओपी और महिला एवं बाल संरक्षण के नवीन कानूनों की जानकारी दी।
-
सामुदायिक पुलिसिंग: राज्य स्तरीय विशेषज्ञ सिंधु बिनुजीत ने आमुखीकरण के उद्देश्यों और सामुदायिक पुलिसिंग में सहयोग के बारे में बताया।
-
तनाव प्रबंधन: कार्यक्रम के प्रारंभ में योग विशेषज्ञ सउनि राजू सिंह ने प्रतिभागियों को तनाव मुक्ति के लिए मेडिटेशन और योग करवाया।
अनुभव साझाकरण और तकनीकी सत्र
कार्यशाला के दौरान कालिका पेट्रोलिंग टीम के सदस्यों ने अपने मैदानी अनुभव साझा किए। ‘डव’ संस्था द्वारा तैयार वीडियो के माध्यम से आधुनिक पुलिसिंग की बारीकियों को समझाया गया। इस अवसर पर आरआई गुलाब सिंह, दिलीप सालवी सहित कालिका और टूरिस्ट पेट्रोलिंग टीम के सदस्य उपस्थित रहे।
About Author
You may also like
-
सेवा के 8 वर्ष: उदयपुर के कृष्णा शर्मा आनंद वृद्धाश्रम में उत्साह, बुजुर्गों ने केक काटकर मनाया स्थापना दिवस
-
डोटासरा का दिल्ली से तेहरान तक गूंजने वाला प्रहार : PMO को चुनाव प्रचार का अड्डा बना दिया, मोदी की बौखलाहट लोकतंत्र के लिए खतरा
-
उदयपुर : केंद्र की नीतियों पर बरसीं कांग्रेस प्रवक्ता पंखुरी पाठक, कहा- महिला आरक्षण के नाम पर देश की आधी आबादी को ठग रही भाजपा
-
ऊधमपुर बस हादसा : दुख की घड़ी में साथ खड़ा प्रशासन] केंद्र और राज्य सरकार ने की आर्थिक सहायता की घोषणा
-
पचपदरा रिफाइनरी : आग के बाद पीएम मोदी का कार्यक्रम स्थगित; सुरक्षा और राजनीति के बीच उठते सवाल