
वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में शनिवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सालाना व्हाइट हाउस कॉरस्पॉन्डेंट डिनर के दौरान अचानक फायरिंग शुरू हो गई। इस हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, प्रथम महिला मेलानिया ट्रम्प और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस सहित प्रशासन के कई शीर्ष अधिकारी मौजूद थे।
न्यूज एजेंसी एपी के अनुसार, हमलावर ने होटल हिल्टन के बॉलरूम के बाहर करीब 7 राउंड फायरिंग की। गोलीबारी की आवाज सुनते ही सुरक्षा में तैनात सीक्रेट सर्विस के एजेंटों ने मोर्चा संभाला और राष्ट्रपति को तुरंत सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया। हालांकि पहले हमलावर के मारे जाने की खबरें थीं, लेकिन बाद में राष्ट्रपति ट्रम्प ने स्पष्ट किया कि हमलावर को जीवित पकड़ लिया गया है। उसकी पहचान कैलिफोर्निया निवासी कोल टॉमस एलन के रूप में हुई है।
चश्मदीदों की जुबानी: दहशत का मंजर
घटना के वक्त बॉलरूम के अंदर मौजूद पत्रकारों और मेहमानों ने बताया कि फायरिंग की आवाज सुनते ही पूरे हॉल में चीख-पुकार मच गई। सीएनएन और एएनआई के संवाददाताओं के अनुसार, लोग अपनी जान बचाने के लिए टेबल और कुर्सियों के नीचे छिप गए। फर्श पर बिखरी सैंडल और रुमाल उस समय मची भगदड़ की गवाही दे रहे थे।
ट्रम्प का बयान: “संविधान पर हमला”
हमले के कुछ देर बाद मीडिया को संबोधित करते हुए ट्रम्प ने कहा, “यह अमेरिका के संविधान पर हमला था। सीक्रेट सर्विस ने बहादुरी दिखाते हुए मेरी जान बचाई।” उन्होंने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि सुरक्षा बल का एक अधिकारी घायल हुआ है, लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट की वजह से वह सुरक्षित है।
About Author
You may also like
राजस्थान निकाय चुनाव : 39 जिलों की 162 निकायों में लोकतंत्र का उत्सव, सुबह से कतारों में दिखे वोटर, 57 लाख से अधिक लोग चुनेंगे शहर की सरकार
ब्रिटेन में ऐतिहासिक कार्डिफ़ कैसल पर पाकिस्तानी झंडा फहराने को लेकर सियासी घमासान: रिफ़ॉर्म यूके ने बताया ‘संस्कृति पर हमला’, कंज़र्वेटिव और लेबर ने लगाया नफ़रत फैलाने का आरोप
पर्दे के पीछे का उदयपुर : जब हर चौखट पर सजता है दरबारे-खास और किरदार बदलते हैं नकाब
सत्य निकेतन की शिक्षा-सुरंग : अठारह हज़ारी पिंजरे, कांपती नींवें और शोक संदेशों की मौसमी बारिश
उदयपुर में सीएम भजनलाल शर्मा को रोड शो : ट्रैफिक जाम में फंसा ‘ट्रिपल इंजन’ और कश्मीर का मुगालता
