
उदयपुर। शहर के रेडिसन ब्लू (लेक सिटी मॉल) में आयोजित प्रतिष्ठित टी वाई ई (TYE) आइडियाथॉन 2026 अंतर्विद्यालय स्टार्टअप पिच प्रतियोगिता में महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल (MMPS) के विद्यार्थियों ने अपनी नवाचार क्षमता का लोहा मनवाते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
इस उच्चस्तरीय प्रतियोगिता में कुल 64 टीमों ने अपने स्टार्टअप आइडिया पेश किए थे। कड़ी स्क्रीनिंग के बाद अंतिम ‘पिचिंग’ चरण के लिए केवल 18 टीमों का चयन हुआ, जिनमें महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल की दो टीमों ने जगह बनाकर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की।
विद्यालय की टीम ‘AQUIRA पैड्स’ ने पर्यावरण संरक्षण और महिला स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए ‘बायोडिग्रेडेबल सैनिटरी पैड्स’ का अभिनव प्रोजेक्ट पेश किया। इस सामाजिक रूप से उपयोगी विचार के लिए टीम को प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया।
विजेता टीम : चाहत बालचंदानी, इश्वी चित्तोड़ा एवं भव्या भदौरिया (सभी कक्षा 11)।
पुरस्कार : ₹21,000 की नकद राशि, ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र।
मार्गदर्शक : डॉ. कुसुम लता सोनी।
‘चार्जमेट’ का सराहनीय प्रयास : विद्यालय की दूसरी टीम ‘चार्जमेट’ ने भविष्य की जरूरतों को देखते हुए ‘इलेक्ट्रिक वाहन चार्जर उपलब्धता’ विषय पर अपना नवोन्मेषी विचार साझा किया। इस टीम में लक्ष्य सुहालका (कक्षा 12) एवं ग्रंथ विजयवर्गीय (कक्षा 11) शामिल थे, जिन्होंने डॉ. नीतू राणावत के मार्गदर्शन में प्रस्तुति दी।
विद्यालय में हर्ष का माहौल : महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल के मानद निदेशक सतीश कुमार शर्मा ने इस शानदार जीत पर विद्यार्थियों और मार्गदर्शक शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय में नवाचार की संस्कृति और शैक्षणिक उत्कृष्टता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का परिणाम है।
About Author
You may also like
जहां दुनिया शारीरिक अक्षमता देखती है, हम वहां अटूट हौसला और ईश्वर का स्वरूप देखते हैं — प्रशांत अग्रवाल
डॉ. अल्पना बोहरा नारी शक्ति सम्मान से अलंकृत : अभिनेत्री मंदाकिनी ने एक्यूप्रेशर जागरूकता के लिए किया सम्मानित
उदयपुर में भाजपा का आत्मघात या चमत्कार?
पर्दे के पीछे : ज़िन्दगी के कैनवास पर जब मुकद्दर ने मुस्कुराना सीखा
जावर माता एग्रो फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी की एजीएम : 1865 शेयरधारकों के साथ 27.27 लाख का वार्षिक कारोबार, किसानों की आय दोगुनी करने के लिए आधुनिक तकनीक पर जोर
