
कोटा। पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा डिवीजन से एक बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है। तिरुवनंतपुरम से हजरत निजामuddin जा रही ट्रेन संख्या 12431 राजधानी एक्सप्रेस के बी-1 (B-1) कोच में अचानक भीषण आग लग गई। यह हादसा डाउन दिशा में लूनी रिच्छा (LNR) और विक्रमगढ़ आलोट (VMA) स्टेशनों के बीच हुआ। गनीमत यह रही कि समय रहते आग पर काबू पाने की कोशिशें शुरू कर दी गईं और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा रेल हादसा होने से टल गया।

रेलवे प्रशासन के अनुसार, आग लगने की सूचना मिलते ही सुरक्षा के लिहाज से तुरंत ओवरहेड इक्विपमेंट (OHE) की बिजली सप्लाई काट दी गई। प्रभावित बी-1 कोच को तुरंत ट्रेन के बाकी डिब्बों से अलग (Detach) किया गया ताकि आग अन्य बोगियों में न फैल सके। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे के कर्मचारी और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग के साथ मिलकर आग बुझाने के काम में जुट गए।
राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी भी यात्री या रेलवे स्टाफ को चोट नहीं आई है और न ही कोई जनहानि हुई है। सभी यात्रियों को सुरक्षित डिब्बे से उतार लिया गया। इस हादसे के कारण रूट पर रेल यातायात आंशिक रूप से प्रभावित हुआ है और ट्रेन संख्या 12955 को एहतियातन माहिदपुर रोड (MEP) स्टेशन पर रोका गया है।
पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा डिवीजन के अनुसार, ट्रैक को जल्द ही क्लियर कर यातायात बहाल कर दिया जाएगा। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि कोच में आग लगने के सही कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
About Author
You may also like
उदयपुर निगम में डिप्टी मेयर दिनेश भट्ट : सालगिरह का जश्न, दिन में तारे और सियासत का सब्र
उदयपुर की डायरी : जब शहर को बचाने के लिए खाकी और खादी एक मेज पर बैठे
उदयपुर : वार्ड 4 में कांग्रेस पार्षद के घर के पास से हटा कचरे का ढेर, भाजपा युवा नेता मयंक कुमावत के त्वरित एक्शन से मिली राहत
जयपुर : अलंकार पीजी कॉलेज में 51वीं सब जूनियर एवं जूनियर राष्ट्रीय योगासन स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप का समापन
लोकतंत्र का सबसे बड़ा तमाशा: जब संसद से चुनाव आयोग तक गूंजा ‘वोट चोर’ का नारा और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग!
