
उदयपुर। विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर ‘द उदयपुर पोस्ट प्रोडक्शन वेलफेयर प्रोफेशनल फोटोग्राफर एसोसिएशन, उदयपुर’ की ओर से सामाजिक सरोकार निभाते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। एसोसिएशन के तत्वावधान में शहर के ऐतिहासिक मांझी के घाट पर छायादार पौधों का रोपण कर सेवा कार्य संपन्न किया गया। इस दौरान उपस्थित सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने पर्यावरण को हरा-भरा बनाए रखने और प्रकृति के संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया।
पौधारोपण में पदाधिकारियों व सदस्यों की रही सक्रिय भागीदारी
आयोजन के दौरान एसोसिएशन के संस्थापक एस.पी. चौहान, अध्यक्ष बजरंग सिंह चौहान, मुख्य सलाहकार कमल कुमावत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ललित आमेटा, सचिव मुकुल कुमावत, कोषाध्यक्ष कैलाश औदिच्य, स्वास्थ्य मंत्री राकेश मेघवाल, सह सचिव राकेश पुरबिया, संगठन मंत्री जितेंद्र कुमावत, प्रचार मंत्री महेश आमेटा और मीडिया प्रभारी सुनील पाटीदार मौजूद रहे।
इसके साथ ही हरीश बड़गूजर, प्रकाश रेगर सहित एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारी व सदस्यगण भी उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर पौधारोपण कर उनकी नियमित देखरेख का दायित्व लिया।
About Author
You may also like
मैं जिलाध्यक्ष, मैं महामंत्री, मैं पार्षद और मैं ही मेयर! निकाय चुनाव में BJP पदाधिकारियों की सर्वव्यापी दावेदारी पर उठे सवाल
उदयपुर में 10 साल की मासूम से दरिंदगी : 6 दिन बाद भी आश्रम संचालिका की गिरफ्तारी नहीं, पुलिस और नेताओं की चुप्पी पर उठे सवाल
अहमदाबाद में राजस्थान ISKU टीम का जलवा: इंडिपेंडेंस कराटे कप में 21 खिलाड़ियों ने जीते पदक, काता और कुमिते में दिखाया दम
अंतरिक्ष अब वैज्ञानिकों तक सीमित नहीं, युवाओं के सपनों का नया क्षितिज
जो प्रेम से भरा हो, वही अमीर : प्रशांत अग्रवाल
