कोटा। थाना रेलवे कॉलोनी अंतर्गत रंगपुर पुलिया के नीचे चाय की होटल पर युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में फरार चल रहे वांछित आरोपी रजत पांडे उर्फ कालू बच्चा पुत्र सुरेश कुमार (19) निवासी कैलाशपुरी को थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस से बचने के लिए आरोपी ने काफी प्रयास किया, इस दौरान गिरने से उसके हल्की चोट भी आई।
एसपी शरद चौधरी ने बताया कि 25 अगस्त की सुबह रंगपुर पुलिया के नीचे चाय की होटल पर भारत मीना, पियूष, दिव्यांशु, अंकित, अज्जू के साथ मिलकर आरोपी रजत पांडे द्वारा जुनैद अख्तर पर जानलेवा हमला किया था। मामले में देवांशु उर्फ दिव्यांशु मीना और पीयूष को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
एसपी चौधरी ने बताया कि मामले में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सीओ खींव सिंह के निर्देशन व एसएचओ भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में गठित की गई टीम को सोमवार अलसुबह 3:00 बजे डीएसटी ने सूचना दी कि आरोपी रजत पांडे बापू कॉलोनी के पास रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से दिल्ली भागने की फिराक में छुप कर बैठा है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने झाड़ियों के पीछे छुप कर बैठे रजत को पकड़ना चाहा तो वह भागने लगा।
पीछा कर बार-बार रुकने को कहा गया, मगर वह रेलवे ट्रैक पर भागता रहा। पुलिस से बचकर भागने के प्रयास मे गणेशपुरा अंडरपास की पुलिया से नीचे की तरफ आरोपी रजत ने छलांग लगा दी। जिससे नीचे पानी की सप्लाई के पाइप पर गिरने से पांव में चोटें आ गई। अस्पताल ले जाकर प्राथमिक उपचार के बाद उसे गिरफ्तार किया गया।
एसपी चौधरी ने बताया कि आरोपी हथियार रखने का आदी है। इससे पहले भी इसके विरुद्ध जयपुर और कोटा में आठ आपराधिक मामले दर्ज है। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) द्वारा भी हथियार तस्करी के आरोप में इसे जयपुर में भरत मीणा के साथ गिरफ्तार किया गया था।
About Author
You may also like
-
महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल का 10वीं बोर्ड में दबदबा, तीर्थ हुम्मड़ ने 96.4 प्रतिशत अंकों के साथ किया टॉप
-
उदयपुर की बेटियों का सेंट मेरीज परचम : 10वीं बोर्ड में शत-प्रतिशत सफलता के साथ रचा इतिहास, 99% अंकों के साथ श्रिया शर्मा का शहर में दूसरा स्थान
-
ईरान-अमेरिका तनाव : शांति वार्ता के लिए पाकिस्तान में फिर बैठक की तैयारी, वैश्विक बाजारों में लौटी रौनक
-
सोजतिया : नीरजा मोदी स्कूल का 10वीं बोर्ड में शत-प्रतिशत परिणाम, तेजस घग्गर 96.2% अंक के साथ स्कूल टॉपर, किनीशा श्रीमाली ने हासिल किए 95% अंक
-
न्यूज बुलेटिन : देश-दुनिया की बड़ी खबरें और ताजा अपडेट