न्यूयार्क। अमेरिकी अरबपति व्यवसायी एलन मस्क ने एलान किया है कि उनके सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स (ट्विटर) पर जल्द ही वीडियो और ऑडिया कॉल की सुविधा उपलब्ध होगी।
उन्होंने बताया कि ये नया फीचर एंड्रायड, आईओएस पीसीऔर मैक पर काम करेगा। उन्होंने लिखा एक्स पर जल्दी ही ऑडिया और वीडियो कॉल का फीचर आ रहा है। ये आईओए, एंड्रायड, एपल मैक और माइक्रोसॉफ्ट कंप्यूटर पर काम करेगा। इसके लिए किसी भी फोन नंबर की जरूरत नहीं होगी। एक्स ही इन कॉल के लिए ग्लोबल एड्रेस बुक होगा। ये फीचर मैसेजिंग जैसे व्हाट्सएप, फेसबुक मैसेंजर, इंस्टाग्राम पर पहले ही उपलब्ध है। ट्विटर पर ऑडिया व वीडियो कॉल करने की सुविधा कब से उपलब्ध होगी, इसकी जानकारी मस्क ने अभी नहीं दी है।
About Author
You may also like
सिलेंडर की ब्लैक-मार्केटिंग से दो करोड़ की घूस का खेल’: उदयपुर के महाघोटाले का नेक्सस, बिग बुल और हमारी लाचार व्यवस्था
कुर्सी, कौम और कर्तव्य : उदयपुर में नवनिर्वाचित पार्षद योगेश कुमावत का भव्य अभिनंदन
तीस बरस का सफर और लेंस में कैद मेवाड़ : फोटो जर्नलिस्ट कमल कुमावत की नज़र से झीलों की नगरी का जादुई संसार
विश्व पर्यटन दिवस पर सिटी पैलेस में सजी पैनोरमा उदयपुर सीज़न-3 कला प्रदर्शनी
पर्दे के पीछे : 272 भूखंडों का सिंडिकेट और दो करोड़ का हफ्ता
