नई दिल्ली। चंद्रयान मिशन-3 में काम कर रहे रोवर ने अपना असाइनमेंट पूरा कर लिया है। रोवर अब स्लीपिंग मोड में चला गया है।
भारतीय रक्षा अनुसंधान संगठन (इसरो) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर कहा- चंद्रयान-3 अंतरिक्ष यान का रोवर प्रज्ञान ‘स्लीप मोड’ में चला गया है. लेकिन इसकी बैटरी चार्ज है और रिसीवर ऑन है।”

इसरो ने लिखा, आशा है कि प्रज्ञान रोवर किसी दूसरे असाइनमेंट के लिए जाग जाएगा। ये रोवर वहां भारत के चंद्र राजदूत के तौर पर रहेगा।
प्रज्ञान चांद की सतह पर 100 मीटर तक चला और उसने सल्फर, आयरन,ऑक्सीजन व दूसरे तत्वों की मौजूदगी की पुष्टि की।
चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के साथ ही भारत अब अमेरिका और पूर्व सोवियत संघ के साथ ही चांद की सतह पर उतरने वाले देशों के क्लब में शामिल हो गया।
हालांकि भारत पहला ऐसा देश है जो अपना अंतरिक्ष यान चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतारने में सफल रहा। इससे पहले रूस का मून मिशन क्रैश हो गया था।
About Author
You may also like
सच्ची पुकार पर भगवान दौड़े चले आते हैं : प्रशांत अग्रवाल
तस्वीरों में दर्ज उदयपुर का इतिहास : कैमरे के उन जांबाजों को सलाम
भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर दुनिया भर से मिलीं शुभकामनाएं : इजरायल, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस व कनाडा के राजदूतों ने सराहा भारत का सफर
स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से ही क्यों फहराया जाता है तिरंगा? जानिए इसके पीछे का ऐतिहासिक महत्व और परंपरा
2047 तक बनकर रहेगा विकसित भारत, 140 करोड़ देशवासियों के पुरुषार्थ से हासिल होगा लक्ष्य : लाल किले से पीएम मोदी का आह्वान
