बचपन से ही धार्मिक आयोजनों में भागीदारी सुनिश्चित करने से भावी पीढ़ी में सनातन धर्म, संस्कृति, राष्ट्र भक्ति के स्थायी भाव जागृत होंगे : डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़
उदयपुर। धर्मोत्सव समिति मेवाड़ के बैनर तले शहर के प्रसिद्ध जगदीश मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के बाद शुक्रवार को मटकी फोड़ कार्यक्रम और दधिका महोत्सव हुआ।
जगदीश चौक में हुए मटकी फोड़ कार्यक्रम और दधिका महोत्सव के मुख्य अतिथि मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ थे। शाही लवाजमे के साथ डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ समारोह में अपने सुपुत्र हरितराज सिंह मेवाड़ को अपने कंधों पर बैठाकर पहुंचे तो जगदीश चौक में मौजूद लोगों का हुजूम देखते ही रह गया। मेवाड़ ने भगवान जगन्नाथरायजी और ठाकुरजी की विशेष पूजा-अर्चाना की।
इसके बाद मंदिर के पुजारियों और आयोजकों ने लक्ष्यराज सिंह और उनके पुत्र हरितराज सिंह का स्वागत किया।
इस अवसर पर डॉ. लक्ष्यराज सिंह ने कहा कि मैं समारोह में मेरे पुत्र हरितराज को इसलिए साथ लेकर आया हूं ताकी देशवासियों में सनातन धर्म-संस्कृति के संरक्षण की अलख जगाई जा सके। सनातन धर्म और संस्कृति का संरक्षण तब भी संभव है जब हम भावी पीढ़ी को इससे रूबरू कराएंगे।
बालक-बालिकाओं की बचपन से ही ऐसे धार्मिक आयोजनों में भागीदारी सुनिश्चित करने से भावी पीढ़ी में धर्म, संस्कृति और राष्ट्र भक्ति के स्थायी भाव जागृत होंगे।
About Author
You may also like
उदयपुर की पैराडाइज लेक में कॉलेज छात्रा की डूबने से मौत: परिजनों और समाज ने गोवर्धन विलास थाने पर किया प्रदर्शन; छुट्टी के दिन तैराकी ले जाने पर खड़े किए सवाल
राजस्थान विद्यापीठ : अखबार में छपे आरोपों पर कुलाधिपति और कुलपति का तीखा पलटवार, पूर्व वीसी को ठहराया आर्थिक तंगी का जिम्मेदार
नारायण सेवा संस्थान के सेवा महातीर्थ में 47वें नि:शुल्क दिव्यांग एवं निर्धन सामूहिक विवाह समारोह का आगाज; हल्दी-मेहंदी की रस्मों से महका लियों का गुड़ा
सपनों को मिला अपनों का संबल : नारायण सेवा के प्रांगण में 50 दिव्यांग-निर्धन जोड़ों ने थामी एक-दूसरे की जीवन-डोर
उदयपुर चा राजा : आस्था का भव्य सेट, मुंबई का अक्स और लेकसिटी में बापू बाज़ार का तिलिस्म
