राजस्थान के बीजेपी के प्रत्याशियों के पास आने वाले हैं फोन…चुनाव की करो तैयारी
जयपुर। राजस्थान में बीजेपी की लिस्ट आने से पहले बीजेपी के प्रत्याशियों के पास फोन आने वाले हैं। दिल्ली और प्रदेश मुख्यालय से जिन भी सीटों पर टिकट फाइनल होंगे, उन्हें फोन करके सूचना दी जाएगी। अमित शाह और जेपी नड्डा की बैठक में करीब 30 सीटों पर नाम लगभग तय हो गए हैं।
पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लिस्ट आने से पहले संबंधित सीटों के प्रत्याशियों को फोन पर सूचना दी जाएगी। पैनल में जिनके नाम गए हैं, उन्हें अब पार्टी मुख्यालय से फोन आने का इंतजार है। संभावित प्रत्याशी अपने नेताओं, जयपुर और दिल्ली में बैठे सूत्रों से लगातार संपर्क बनाए हुए हैं। यही नहीं वे इधर-उधर से भी फोन करवा रहे हैं।
कुछ नामों पर दुबारा विचार करने का निर्णय
शाह और नड्डा की बैठक में राजस्थान के क्षत्रपों को कुछ सीटों पर दिए गए नामों पर दुबारा विचार करने और फाइनल दो नामों का पैनल तत्काल भेजने के निर्देश दिए गए हैं। इनमें वो सीटें शामिल हैं, जो दो या तीन बार से लगातार हार रहे हैं। उन सीटों पर भी विचार करना पड़ रहा है, जहां पार्टी के सर्वे में एंटी इन्कंबेंसी सामने आई है। दो से चार सीटें ऐसी है, जहां से मौजूदा विधायकों के नाम पैनल में थे, उनको भी बदलने का कहा गया है।दरअसल राजस्थान के जो नेता बैठक में शामिल हुए थे, उन्होंने ने ही पार्टी को दावेदारों की लिस्ट सौंपी थी। इनमें कुछ सीटों के नामों को लेकर शाह और नड्डा ने नाराजगी जाहिर की है।
About Author
You may also like
-
महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल का 10वीं बोर्ड में दबदबा, तीर्थ हुम्मड़ ने 96.4 प्रतिशत अंकों के साथ किया टॉप
-
उदयपुर की बेटियों का सेंट मेरीज परचम : 10वीं बोर्ड में शत-प्रतिशत सफलता के साथ रचा इतिहास, 99% अंकों के साथ श्रिया शर्मा का शहर में दूसरा स्थान
-
ईरान-अमेरिका तनाव : शांति वार्ता के लिए पाकिस्तान में फिर बैठक की तैयारी, वैश्विक बाजारों में लौटी रौनक
-
सोजतिया : नीरजा मोदी स्कूल का 10वीं बोर्ड में शत-प्रतिशत परिणाम, तेजस घग्गर 96.2% अंक के साथ स्कूल टॉपर, किनीशा श्रीमाली ने हासिल किए 95% अंक
-
न्यूज बुलेटिन : देश-दुनिया की बड़ी खबरें और ताजा अपडेट