प्रतापगढ़। जिला कारागार में बंद रहते हुए भी जेल से शराब की दुकानों के संचालन और अवैध गतिविधियों में संलिप्त अभियुक्त फैजल खान पुत्र सलीम खान निवासी अखेपुरा जिला प्रतापगढ़ को सात महीनों के अनुसंधान के बाद पुलिस ने अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल से गिरफ्तार किया है।
एसपी अमित कुमार बुढानिया ने बताया कि जिला कारागृह प्रतापगढ़ के जेल अधीक्षक श्रवण लाल ने थाना कोतवाली में 14 फरवरी को रिपोर्ट दी कि जेल पहरी दुर्गानकर को बैरक नंबर 6 के अंदर और लंगर के ऊपर से एक पार्सल मिला था। पार्सल में तीन छोटे नए मोबाइल, दो एयरटेल की नई सिम व तंबाकू पदार्थ पाए गए। रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच में साइबर सेल की तकनीकी मदद से सिम धारक से पूछताछ करने पर उसने सिम परवेज पुत्र तैयब खान निवासी बावड़ी मोहल्ला को देना बताया। परवेज ने समीर के मार्फत जिला कारागार में निरुद्ध बंदी फैजल खान तक सिम पहुंचाना बताया। इसके बाद एक अन्य संदिग्ध मुख्तयार हुसैन से पूछताछ में तकनीकी साक्ष्य से यह तथ्य सामने आया कि प्रतापगढ़ में स्थित लाइसेंसी शराब की दुकान अभियुक्त फैजल खान की है। फैजल खान जेल में बंद होने के बाद भी अपने मिलने वालों से दुकानों का संचालन करवा उनसे प्राप्त रूपयों से अवैध गतिविधियों का संचालन करता है।
एसपी बुढानिया ने बताया कि इससे पहले भी पुलिस ने जिला कारागृह से 13 मोबाइल बरामद किए थे, जिनमें से एक मोबाइल फैसल खान का था। पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्त गोविंद नागर और अब्दुल हनान तथा अभियुक्त परवेज तैयब हुसैन से अनुसंधान में पाया गया कि तीनों आरोपियों ने समीर के मार्फ़त आरोपी फैजल तक सिम पहुंचाई थी। वर्तमान में अभियुक्त फैजल दो व्यक्तियों की हत्या के मामले में हाई सिक्योरिटी जेल अजमेर में बंद है।
————-
About Author
You may also like
सुरों की नदी में बहता एक शहर: जब पलक मुच्छल की आवाज़ ने उदयपुर की रात को एक मुकम्मल नज़्म बना दिया
राष्ट्र सेविका समिति की शाखा : संस्कार, अनुशासन और नारी सशक्तीकरण से राष्ट्र निर्माण की आधारशिला
सर्द हवाओं में पिघलते सुर : रेपरिया बालम और फकीरा खान के नगमों से महकी उदयपुर की शाम, आज पलक मुच्छल की आवाज़ पर झूमेगा शहर
उदयपुर में 13वां इंडिया CSR एवं ESG समिट : सेवा और पूंजी के तालमेल से बदलेगी दिव्यांगों की जिंदगी, केंद्रीय मंत्री ने की शिरकत
उदयपुर के गीतांजलि हॉस्पिटल से एक सबक : तकनीक, विशेषज्ञता और 80 साल की उम्र में मिली नई ज़िंदगी
