
उदयपुर। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमपीयूएटी) उदयपुर की पेंशनर्स वेलफेयर सोसायटी द्वारा 15 मार्च 2026, रविवार को वार्षिक अधिवेशन एवं वरिष्ठ पेंशनर्स सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम प्रातः 11 बजे आरसीए महाविद्यालय के सभागार में आयोजित होगा।
सोसायटी विश्वविद्यालय के 1461 पेंशनर्स का प्रतिनिधित्व करने वाली संस्था है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. आर.बी. दूबे, कुलगुरु स्वामी केशवानंद कृषि विश्वविद्यालय उपस्थित रहेंगे, जबकि समारोह की अध्यक्षता डॉ. प्रताप सिंह धाकड़, कुलगुरु महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय करेंगे।
इस वार्षिक अधिवेशन में कोटा, बूंदी, बारां, झालावाड़, जयपुर, अजमेर, जोधपुर, सिरोही, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, राजसमंद, प्रतापगढ़, सलूम्बर और उदयपुर सहित विभिन्न जिलों में निवास कर रहे विश्वविद्यालय के 800 से अधिक सेवानिवृत्त पेंशनर्स भाग लेंगे।
समारोह में 70, 75, 80 और 85 वर्ष से अधिक आयु के 139 वरिष्ठ पेंशनर्स को मेवाड़ी पगड़ी, उपरना और शॉल पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया जाएगा।
About Author
You may also like
हिंदुस्तान जिंक का बड़ा कीर्तिमान: FY26 में जोड़े 3.2 करोड़ टन अयस्क संसाधन; एक्सप्लोरेशन की सफलता दर 88% पार
परदे के पीछे: जब दो दिग्गजों के टकराव में नेपथ्य का कलाकार बाज़ी मार ले गया
उदयपुर नगर निगम : पांचवीं बार पार्षद चुने गए पारस सिंघवी के सिर सजेगा उदयपुर मेयर का ताज, डिप्टी से सीधे महापौर की मुराद पूरी
युवा इंजीनियर्स के दम पर हिंदुस्तान जिंक गढ़ रहा देश के माइनिंग सेक्टर का भविष्य
भीगी पलकें, थम गई सांसें : हर आंख में आंसू थे जब महासतिया की 425 साल पुरानी छतरियों के बीच हमेशा के लिए सो गईं मां… मुखाग्नि देते टूट पड़े लक्ष्यराज
