जयपुर। पेट्रोल-डीजल पर वैट कम कर अन्य राज्यों के समान करने की मांग को लेकर सरकार और पेट्रोल पम्प मालिकों की सहमति नहीं बन रही है। राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन दो दिन रात को 8 से 10 बजे तक पम्पों पर ब्लैक आउट किया और बिक्री नहीं की। रविवार को सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक पेट्रोल की बिक्री नहीं करेंगे। 2 अक्टूबर यानी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान कर दिया है।
राजस्थान के पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने कुछ दिन पहले ही पेट्रोल पंप मालिकों ने हड़ताल के चलते दो दिन के लिए पेट्रोल पंप बंद कर दिए थे। उनकी मांग थी की पड़ोसी राज्यों की तुलना में राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों पर ज्यादा वैट लिया जाता है।
यही नियम राज्य में भी लागू किया जाए। धरना प्रदर्शन कर 2 दिन के लिए पेट्रोल पंप बंद करने पर भी सरकार ने मालिकों की मांग पर कोई सुनवाई नही की। इसको लेकर पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने एक बार फिर से विरोध शुरू कर दिया है। इस बार पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने अलग तरीके से अपना विरोध जताया।
About Author
You may also like
विद्यापीठ के पूर्व कुलपति प्रो. शिव सिंह सारंगदेवोत बने गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय, बांसवाड़ा के कुलगुरु, उदयपुर में ही ज्वाइन किया
उदयपुर की रामलीला (डे 8) — इमोशन, ड्रामा और हनुमान जी का हाई-ऑक्टेन एक्शन!
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के विवादित बयान के खिलाफ उदयपुर में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
बाजार की पाठशाला : रिटायरमेंट के बाद चाहिए 50,000 रुपए की मासिक पेंशन? जानिए किस उम्र में कितना करना होगा निवेश
झीलों की नगरी में फिर सजा ‘पर्यटन सुरक्षा’ का तमाशा : फीते कटने से नहीं, जवाबदेही तय होने से सुरक्षित होते हैं सैलानी
