उदयपुर। मेवाड़ क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात कर आगामी विधानसभा चुनावों में क्षत्रिय समाज को उचित प्रतिनिधित्व देने की मांग की।

महासभा के महामंत्री भवानी प्रताप सिंह ताणा ने बताया कि मेवाड़ क्षेत्र में क्षत्रिय समाज का महत्वपूर्ण स्थान है। इस क्षेत्र में कुल 13 विधानसभा क्षेत्र ऐसे हैं, जहां से क्षत्रिय दावेदार मजबूत स्थिति में हैं। उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनावों में क्षत्रिय समाज को केवल 5 सीटों पर टिकट मिला था, जबकि इस बार कम से कम 7 या 8 सीटों पर टिकट दिया जाना चाहिए।
ताणा ने कहा कि चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, राजसमंद और उदयपुर जिले में क्षत्रिय समाज के कई मजबूत उम्मीदवार हैं, जिन्हें टिकट मिलने पर चुनाव जीतने में कोई परेशानी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि पार्टी को क्षत्रिय समाज के सशक्त उम्मीदवारों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
महासभा के अध्यक्ष अशोक सिंह मेतवाला ने कहा कि वे किसी व्यक्ति विशेष के लिए टिकट नहीं मांग रहे हैं, बल्कि केवल यह मांग कर रहे हैं कि पार्टी को क्षत्रिय समाज के सभी सशक्त उम्मीदवारों को टिकट देना चाहिए।
About Author
You may also like
जोहरान ममदानी के बाद अमेरिका में अब्दुल का जलवा…आखिर क्यों भड़के ट्रंप?
पाकिस्तान : लाहौर के थाने में मानसिक रूप से अशक्त युवती से गैंगरेप, पहली बार पूरे थाने के 78 पुलिसकर्मी निलंबित
डिजिटल बुलेटिन : देश-दुनिया की बड़ी ख़बरें (18 जुलाई 2026)
देश-विदेश मॉर्निंग बुलेटिन : गुरुग्राम में बड़ा एनकाउंटर, ईरान-अमेरिका युद्ध, फीफा वर्ल्डकप और क्रिकेट सबकुछ यहां पढ़िए
मध्य पूर्व में महायुद्ध फिर युद्ध की आहट: सीजफायर के बावजूद ईरान पर अमेरिका की भीषण एयरस्ट्राइक, 80 से ज्यादा ठिकाने तबाह, तेहरान नेजवाबी कार्रवाई की धमकी
