उदयपुर। नेहरू युवा केंद्र उदयपुर द्वारा एक भारत श्रेष्ठ भारत योजना के तहत कश्मीरी युवा आदान प्रदान कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को जम्मू कश्मीर के विभिन्न जिलों से आए युवाओं ने उदयपुर का सूचना केन्द्र देखा। युवाओं ने सूचना केन्द्र में वाचनालय पुस्तकालय सहित अन्य गतिविधियों की जानकारी ली और वाचनालय में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं से रू-ब-रू होते हुए यहां के परीक्षा पेटर्न और अध्ययन प्रणाली के बारे में जानकारी ली।
युवाओं ने यहां कला दीर्घा व रंगमंच का अवलोकन भी किया। इससे पूर्व सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय के सभागार में युवाओं के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम में एपीआरओ विनय सोमपुरा व प्रतिनिधि सुनील व्यास ने विभागीय गतिविधियों व कार्यकलापों की जानकारी दी।
नेहरू युवा केन्द्र के जिला युवा अधिकारी शुभम पूर्बिया ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम में जम्मू कश्मीर प्रांत के छह जिलों से अनतनाग, बारामुला, कुपावड़ा, पुलवामा, श्रीनगर, बड़गाम सौ से अधिक युवा प्रतिभागी राजस्थान व उदयपुर की संस्कृति के बारे में जानने आए है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वतन का जानो एवं प्रतिभागियों को राष्ट्रीय एकता अखंडता के समर्थको के रूप में कार्य करने के लिए संवेदनशील बनाना है।
इस अवसर पर भीलवाड़ा के जिला युवा अधिकारी सुमित यादव, डूँगरपुर के जिला युवा अधिकारी प्रदीप कुमार सहित केन्द्र के हनवंत सिंह चौहान, कुलदीप प्रजापत, गोपाल वैष्णव, सत्यवान सिंह, प्रशासनिक, जगदीश पुरी, महेश जोशी किरण पोखरना सहित युवा प्रतिभागी मौजूद रहे।
About Author
You may also like
फीफा वर्ल्ड कप में महा-धमाका : नॉकआउट स्टेज में पहुंचे 5 और धुरंधर; ब्राजील-स्विट्जरलैंड की बड़ी जीत, हैरी केन की हुंकार
प्रकृति शोध संस्थान ने की बड़ी घोषणा : पर्यावरण चेतना के लिए शुरू होगा राष्ट्रीय स्तर का महाअभियान, 21 राज्यों के 2100 वॉलंटियर्स रचेंगे इतिहास
बेटियों ने रचा इतिहास : शिक्षक दंपति की दोनों बेटियां पहुंचेंगी IIT, बड़ी बहन के बाद अब छोटी बहन मुनीज़ा परवीन को मिला IIT रुड़की
फीफा वर्ल्ड कप 2026 : क्रिस्टियानो रोनाल्डो का ऐतिहासिक महा-रिकॉर्ड, पुर्तगाल ने उज्बेकिस्तान को 5-0 से रौंदा, मेसी और यूसेबियो को पछाड़ा
महफ़िल-ए-शायराना: सरज़मीं-ए-उदयपुर पर बिखरा मौसीक़ी का नूर, सूफ़ियाना और शास्त्रीय तानों से रूहानी हुआ समां
