उदयपुर। भटियानी चौहाटा स्थित महालक्ष्मी मंदिर में 6 अक्टूबर को मनाया जाएगा। जन्मोत्सव को लेकर तैयारी कर ली गई है। भक्तों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।
श्रीमाली जाती संपत्ति व्यवस्था ट्रस्ट के ट्रस्टी जतिन श्रीमाली ने बताया कि सुबह 4:00 बजे षोडशोपचार पूजन व पंचामृत अभिषेक किया जाएगा उसके बाद महालक्ष्मी जी को विशेष श्रृंगार धराया जाएगा।
जन्मोत्सव के दिन सुबह 7 बजे से ही दर्शन प्रारम्भ हो जाएंगे। सुबह 10:00 बजे से श्री सूक्त पाठ एवं हवन का आयोजन किया जाएगा जिसकी पूर्णाहुति शाम को 4:00 बजे होगी।
संध्या को मंदिर में सुंदरकांड का पाठ व विशेष भजन संध्या भी आयोजित होगी। मध्य रात्रि को 12:00 बजे महा आरती होगी उसके बाद प्रसाद वितरण होगा।
About Author
You may also like
विधायक ताराचंद जैन की तत्परता से टला उदयपुर का जल संकट: 72 घंटे के तुगलकी फरमान पर रोक, 48 घंटे में ही होगी जलापूर्ति
भ्रष्टाचार की इस अनवरत दास्तान का अंत कहां? उदयपुर के बाद अब राजसमंद में 25 लाख की रिश्वत का नंगा नाच
विद्यापीठ कार्यकारी परिषद की बैठक : नवनियुक्त सदस्यों का स्वागत, पूर्व कुलपति के कार्यकाल की होगी उच्चस्तरीय जांच
आस्था की पावन पराकाष्ठा : उदयपुर के महापौर पारस सिंघवी ने इंदौर पहुंचकर गुरुदेव सुधा सागर जी महाराज से लिया आशीर्वाद
राष्ट्रीय पोषण माह : हिंदुस्तान जिंक की स्वास्थ्य सेवा परियोजना से 1,540 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित
