भारत ने इसराइल-ग़ज़ा के हालात पर यूएन सुरक्षा परिषद की बैठक में पाकिस्तान की ओर से कश्मीर के ज़िक्र को ‘अवमानना’ बताया है और कहा है कि ये ‘जवाब देने लायक नहीं’ है।
हमास के अधिकारियों ने जानकारी दी है कि इसराइल के हमलों में अब तक 5800 से ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. इनमें से 80 लोगों की मौत बीती रात हुए हमले में हुई।
अमेरिका की सेना का कहना है कि पिछले सप्ताह मध्य-पूर्व में उसके ठिकानों पर हुए ड्रोन हमलों में बीस से अधिक सैनिक घायल हुए हैं।
मंगलवार रात राहत सामग्री से लदे आठ ट्रक मिस्र से ग़ज़ा में दाख़िल हुए हैं। राहतकर्मियों का कहना है कि ज़रूरत के मुक़ाबले ये राहत बेहद कम हैं।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस की हमास-इसराइल युद्ध पर टिप्पणी से आक्रोशित इसराइल ने गुटेरस का इस्तीफ़ा मांगा है।
इसराइल की सेना का कहना है कि उसने क़ब्ज़े वाले वेस्ट बैंक इलाक़े में हथियारबंद आतंकियों की गोलीबारी के बाद ड्रोन हमले किए हैं।
सीरिया की सरकारी मीडिया की रिपोर्टों के मुताबिक इसराइल के हमले में सीरिया के आठ जवानों की मौत हुई है। इस हमले में सात जवान घायल हुए हैं।

साउथ इंडिया की फ़िल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत और बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन करीब तीन दशक बाद एक फ़िल्म में साथ नज़र आएंगे।
मध्यप्रदेश में विरोध के बाद कांग्रेस ने चार जगह सुमावली, पिपरिया, बड़नगर, जावरा में टिकट बदले।
राजस्थान के भरतपुर में दो परिवारों में विवाद के चलते ट्रेक्टर से कुचलकर युवक की हत्या। DGP ने दिए आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश।
About Author
You may also like
गीतांजली डेंटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट में ‘सृजन–2026’ 13वें यूजी ओरिएंटेशन कार्यक्रम का भव्य आयोजन, ‘व्हाइट कोट सेरेमनी’ के साथ हुई भावी दंत चिकित्सकों की शैक्षणिक यात्रा की शुरुआत
बुजुर्गों के संग बिताए स्नेह और संवाद के पल: सेंट्रल एकेडमी स्कूल के एनसीसी कैडेट्स ने किया तारा संस्थान के राजकीय वृद्धाश्रम का भ्रमण
तड़के तीन बजे का सन्नाटा, एक छिपा हुआ रिकॉर्डर और ऋषभदेव थाने की वो रात
विदेश की प्रमुख ख़बरें : लीबिया के तट के पास यूक्रेनी समुद्री ड्रोन हमले में रूसी युद्धपोत मर्करी डूबा, अमेरिका ने बहरीन में अपने नागरिकों के लिए जारी की सुरक्षा चेतावनी
देश की प्रमुख खबरें : भारत-नेपाल संबंधों में नया अध्याय, पीएम मोदी और नेपाली समकक्ष बालेन शाह की द्विपक्षीय वार्ता के बाद सुरक्षा व स्वास्थ्य समेत 8 अहम समझौतों पर हस्ताक्षर, इधर, भारत-न्यूज़ीलैंड पहला टेस्ट ड्रॉ
