अलीगढ़। योगी आदित्यनाथ की सरकार में इलाहबाद को प्रयागराज करने के बाद अलीगढ़ का नाम भी बदला जाने वाला है। अलीगढ़ नगर निगम की बैठक में अलीगढ़ का नाम हरिगढ़ करने का प्रस्ताव पारित किया है।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पार्षद संजय पंडित ने बताया कि बैठक मे अलीगढ़ का नाम बदलकर हरिगढ़ रखने का प्रस्ताव पेश किया था जिसे पारित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि अब इसे राज्य सरकार के पास विचार के लिये भेजा जाएगा। सरकार के फैसले के बाद नाम बदल सकता है।
अलीगढ़ का नाम बदलने की कवायद इससे पहले भी हो चुकी है। इससे पहले जिला पंचायत ने अलीगढ़ का नाम हरिगढ़ रखने का प्रस्ताव पारित किया था। इसी साल 21 अगस्त को पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर आयोजित हिन्दू गौरव दिवस कार्यक्रम के लिये अलीगढ़ आये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष कुछ वरिष्ठ मंत्रियों ने यह मुद्दा रखा था।
About Author
You may also like
रिजेक्शन के बाद सनक की हद : शादी से इनकार पर उदयपुर के युवक ने AI से बनाई हनीमून की तस्वीरें, युवती के घर भेजीं 500 टैक्सियां
प्रकृति शोध संस्थान ने की बड़ी घोषणा : पर्यावरण चेतना के लिए शुरू होगा राष्ट्रीय स्तर का महाअभियान, 21 राज्यों के 2100 वॉलंटियर्स रचेंगे इतिहास
उदयपुर के भाजपा नेता से 1.30 करोड़ रुपए की ठगी मामले में म्यूल अकाउंट का सप्लायर गिरफ्तार, जानिए कैसे काम करता है यह खौफनाक साइबर नेटवर्क
उदयपुर में 17 करोड़ की ‘शाही शादी’ से पहले खूनी खेल : मंगेतर ने प्रेमी के साथ मिलकर पुणे के बिल्डर को 400 फीट गहरी खाई में धकेला, दोनों गिरफ्तार
यमुना जल परियोजना पर आज दिल्ली में महामंथन: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, हरियाणा के सीएम और केंद्रीय मंत्री के साथ करेंगे उच्चस्तरीय बैठक
