उदयपुर। श्री श्रीमाली जाती सम्पति व्यवस्था ट्रस्ट के तत्वावधान में भट्टयानी चोहट्टा स्तिथ महालक्ष्मी माताजी के मंदिर में दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम से मनाया जा रहा है। शनिवार के महालक्ष्मी माता जी के दर्शन आप हबीब की रिपोर्ट में कर सकते हैं।

ट्रस्ट के सचिव गोपीकृष्ण श्रीमाली ने बताया कि धनतेरस से लेकर दीपावली एवं गोवर्धन पूजा के निमित्त विशेष आयोजन के तहत धनतेरस को विशेष दर्शन किए गए।
शनिवार को भी श्रद्धालुओं ने दिनभर लक्ष्मीजी के चार श्रृंगार दर्शनों का आनंद लिया। इस अवसर पर महालक्ष्मी जी को स्वर्णाभूषण धरवाए गए। 12 नवंबर को दीपावली के दिवस प्रातः 4 बजे से दर्शन शुरू हो जाएंगे। इस दिन माताजी को स्वर्ण जड़ित विशेष साड़ी एवं आभूषण धरवाए जाएंगे। 14 नवम्बर साँय 5 बजे अन्नकूट धराया जाएगा। अन्नकूट के प्रसाद का वितरण 15 नवंबर से तीन दिन तक होगा।

इस अवसर पर दीपोत्सव पर चारों दिन दर्शनार्थियों के लिये मन्दिर दिनभर खुला रहेगा। दीपावली पर्व को लेकर श्रीमाली जाति सम्पत्ति व्यवस्था ट्रस्ट बैठक हुई। इसमें मंदिर व्यवस्थाओं को लेकर विभिन्न समितियां बनाई गई। इस दौरान यह भी तय हुआ कि समाज के 100 से ज्यादा कार्यकर्ता दीपावली पर व्यवस्था सम्भालेंगे। दीपोत्सव को लेकर मंदिर प्रांगण को फूलों व विद्युत सज्जा से सुसज्जित कराने के अलावा दर्शनों के लिए विशेष इंतजाम पर भी चर्चा हुई।
About Author
You may also like
हौसलों की उड़ान: उदयपुर के 33 खिलाड़ियों का राष्ट्रीय पेंचक सिलाट चैम्पियनशिप के लिए चयन, नासिक में दिखाएंगे राजस्थान का दम
महाराणा प्रताप शौर्य और मातृभूमि प्रेम के प्रतीक : भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता इकराम राशिद कुरैशी
उदयपुर : विद्यापीठ में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम, अश्वारूढ़ प्रतिमा पर अर्पित की पुष्पांजलि
उदयपुर : राजस्थान विद्यापीठ के संस्थापक ‘जनुभाई’ की 115वीं जयंती, नई शिक्षा नीति और उनके शैक्षिक दर्शन पर संगोष्ठी
RBSE ने बदले नियम : अब रिजल्ट के 1 साल बाद नहीं सुधरेगी मार्कशीट, विलंब शुल्क का प्रावधान पूरी तरह खत्म
