आप पढ़ रहे हैं हबीब की रिपोर्ट। देशभर में दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी है। लोग गंगा में स्नान कर रहेंगे। चारों और खुशियों का माहोल है। हर बाजार, दुकान और घर को सजाया गया है। हबीब की रिपोर्ट की ओर से भी सभी देशवासियों को दिवाली की शुभकनाएँ।


राजस्थान : मुखमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश और सभी देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी है।
अयोध्या : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हनुमान गढ़ी मंदिर में पूजा की।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “अयोध्या के दीपोत्सव का साक्षी देश और दुनिया बनी है। 54 देशों के राजनयिकों ने आकर नई अयोध्या के दर्शन किए हैं।

दीपोत्सव का भव्य रूप उसी श्रृंखला का हिस्सा था जो प्रधानमंत्री मोदी के विजन के अनुरूप आगे बढ़ रहा है…दीपावली का पर्व सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने का हम सबके लिए एक माध्यम है…मैं सभी को दीपावली की बधाई देता हूं…”
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिवाली के अवसर पर शुभकामनाएं दीं।

पंजाब : दिवाली के अवसर पर भक्तों ने अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में पूजा की और सरोवर में पावन स्नान किया।
प्रदूषण : हवा खराब
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में बनी हुई है। (ड्रोन विडियो ITO से आज सुबह 6:50 बजे शूट की गई है)।
डल झील में आग
जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर की डल झील में कल रात भीषण लगने से कई हाउसबोट जलकर खाक हुईं। डल झील में शनिवार को एक हाउसबोट में आग लग गई जिसमें तीन पर्यटकों की जल कर मौत हो गई है।
क्रिकेट
वर्ल्ड कप में शनिवार को दो मुकाबले खेले गए. ऑस्ट्रेलिया ने पुणे में बांग्लादेश को 8 विकेट तो इंग्लैंड ने आखिरी लीग मुकाबले में पाकिस्तान को 93 रन से हराया.
इसराइल-हमास और दुनिया
हिज़्बुल्लाह के नेता हसन नसरल्लाह ने इसराइल-हमास युद्ध को लेकर दूसरा भाषण दिया और कहा कि अमेरिका ही ग़ज़ा में इस समय युद्ध को रोक सकता है और उस पर सभी दबाव बनाया जाना चाहिए।
सऊदी अरब के रियाद में आपातकालीन सम्मेलन के लिए जुटे अरब जगत और मुसलमान देशों के नेताओं ने ग़ज़ा में जारी युद्ध में तुरंत और स्थायी संघर्ष विराम की मांग की है।
ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी ने कहा है कि ग़ज़ा पर इसराइल का हमला इतिहास का सबसे बड़ा अपराध है. अमेरिका ने क्षेत्र में नौसैनिक बेड़े तैनात किए और वो अपराध में शामिल हो गया।
ग़ज़ा से मिल रही रिपोर्टों के मुताबिक शहर के सबसे बड़े अस्पताल अल शिफ़ा में ईंधन ख़त्म हो गया है. इससे अस्पताल का कामकाज ठप हो गया है।
इसराइल के पीएम बिन्यामिन नेतन्याहू ने कहा है कि दुनिया भर के देशों को इसराइल के बजाय हमास की निंदा करनी चाहिए।
About Author
You may also like
Cum Bonusurile Fără Depunere Întăresc Loialitatea Jucătorilor în Cazinourile Românești
उदयपुर में रामलीला : राम-कथा, वृंदावन की धूल और निम्बार्क मैदान में उतरा देवलोक
दिल्ली की दहलीज : मक्खी मारने के लिए हथौड़ा और लोकतंत्र का तमाशा
उदयपुर : नारायण सेवा संस्थान में मुनि आदित्य सागर का सान्निध्य, कहा– व्यक्ति का वर्तमान और भविष्य उसके कर्मों पर निर्भर
NV Casino: A Comprehensive Guide to Features, Gameplay, and Player Experience
