टनल में फंसे मजदूरों को खाना पहुंचाने की तैयारी

उत्तरकाशी की टनल में फंसे 41 मज़दूरों का 11 दिन बाद पहला वीडियो आया सामने। टनल में फंसे मज़दूरों को खाना भेजने के लिए 6 इंच मोटी पाइप लगायी गयी।
राजस्थान चुनाव : कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी, गारंटी वादे
कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी किया है। महिला सुरक्षा, रोजगार, ब्याज मुक्त कर्ज, एमएसपी पर कानून लाने का वादा। फ्री इलाज, फ्री शिक्षा और महिलाओं को फ्री परिवहन का वादा।
दिल्ली आबकारी नीति, सिसोदिया
दिल्ली आबकारी नीति मामले में दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम और AAP नेता मनीष सिसोदिया को ED के मुख्य मामले में सुनवाई से पहले राउज एवेन्यू कोर्ट लाया गया।
इलेक्टोरल चंदा

मार्च 2023 में खत्म हुए वित्तीय साल में बीजेपी को प्रूडेंट इलेक्टोरल ट्रस्ट से कुल 256.25 करोड़ रुपये का चंदा मिला।
अमेरिका-इसराइल
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने संकेत दिया है कि इसराइली बंधकों को लेकर समझौता पूरा होने के काफ़ी करीब है।
क्रिकेट
ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ शुरू हो रही पाँच टी20 मैचों की सिरीज़ के लिए भारतीय टीम का एलान, सूर्य कुमार यादव कप्तान होंगे।
इटली माफिया
इटली में एक माफिया केस में 200 लोगों को 2,200 साल की सज़ा दी गई।
About Author
You may also like
देश-विदेश मॉर्निंग बुलेटिन : गुरुग्राम में बड़ा एनकाउंटर, ईरान-अमेरिका युद्ध, फीफा वर्ल्डकप और क्रिकेट सबकुछ यहां पढ़िए
मध्य पूर्व में महायुद्ध फिर युद्ध की आहट: सीजफायर के बावजूद ईरान पर अमेरिका की भीषण एयरस्ट्राइक, 80 से ज्यादा ठिकाने तबाह, तेहरान नेजवाबी कार्रवाई की धमकी
कूटनीतिक शिखर सम्मेलन: ‘विकसित भारत’ और ‘इंडोनेशिया एमास’ के संकल्प को पूरा करने के लिए पीएम मोदी ने दिया साझा समृद्धि का मंत्र
भारत-इंडोनेशिया के बीच ऐतिहासिक द्विपक्षीय वार्ता : पीएम मोदी का राष्ट्रपति प्रासाद में भव्य स्वागत, रक्षा, डिजिटल और स्पेस समेत कई क्षेत्रों में हुए अहम समझौते
पीएम मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले डेथ थ्रेट : मेलबर्न मीट्स मोदी कार्यक्रम पर मंडराया खतरा, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
