
उदयपुर। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र उदयपुर द्वारा रविवार को विश्व संविधान दिवस पर शिल्पग्राम के बंजारा चौक पर कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें स्थानीय कलाकारों, शिल्पकारों एवं पर्यटकों ने भाग लिया।

पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र उदयपुर की केंद्र निदेशक किरण सोनी गुप्ता ने बताया कि विश्व संविधान दिवस पर शिल्पग्राम के बंजारा चौक पर संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई गई। साथ ही संविधान पर क्विज प्रश्नोत्तरी रखी गई। सही जवाब देने वालों को ईनाम वितरित किए गए। इस अवसर पर कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गई। कार्यक्रम का संचालन दुर्गेश चांदवानी द्वारा किया गया। इस अवसर पर केंद्र के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।



About Author
You may also like
-
संवाद से ही संभव है समाधान : विवाद की आग में झुलसता बीएन का गौरव
-
ईरान युद्ध अपडेट : ट्रंप का ‘युद्ध समाप्ति’ का दावा; होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिकी नाकेबंदी जारी
-
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन : पीएम मोदी बोले- यह सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का है
-
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पचपदरा रिफाइनरी का किया निरीक्षण; प्रधानमंत्री मोदी 21 अप्रैल को करेंगे शुभारंभ
-
रफ़्तार के क्रूर खेल में थमी तीन सांसें : ट्रेलर ने बाइक सवार 3 युवकों को मारी टक्कर, उछलकर दूर जा गिरे