
उदयपुर। मेवाड क्षत्रिय महासभा संस्थान, उदयपुर शहर नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में वीर शिरोमीण महाराणा प्रताप की 483वीं जयंती पर आयोजित सात दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत बजरंग सेना द्वारा चेतक अश्व पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

सात दिवसीय कार्यक्रम संयोजक कमलेन्द्र सिंह पवांर बताया कि कार्यक्रम में छोटी बच्चियों द्वारा नृत्य प्रस्तुति, राणा प्रताप पूंजा माॅर्शल आर्ट अकादमी, के नरेन्द्र सोनी एवं एडवोकेट फतहसिंह एवं उस्तादों द्वारा अखाड़ा प्रदर्शन, स्केटिंग पर छोटी बच्चियों द्वारा नृत्य, धनंजय सिंह सांखला द्वारा ‘‘राणा के वीर’’ नामक कविता पाठ किया गया। कार्यक्रम में मेवाड़ क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह करेलिया, प्रेमसिंह शक्तावत, शक्ति सिंह कारोही, डाॅ. प्रदीप कुमावत, गिरीश राजानी, अजय सिंह पहल, पंकज कुमार शर्मा, शिवदान सिंह देवडा, दिनेश मकवाना, मेवाड़ क्षत्रिय महासभा के महेन्द्र सिंह पाखंड, दिलीप सिंह बांसी, ओम बन्ना सेवा संस्थान के आरपी सिंह आकवा, चैन सिंह राजावत सुनील कालरा, पुखराज सिंह राजपुरोहित, करणवीर सिंह राठौड़, रमेश वसीटा, बसंती वैष्णव, महेन्द्रसिंह चैहान, जितेन्द्र जैन, हरीश भाटिया, कान सिंह गौड़, हेमेन्द्र कुमावत, गणेश व्यास, श्याम बाबा, आदि एवं सर्व समाज उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में भव्य आतिशबाजी की गई।
About Author
You may also like
उदयपुर में भाजपाई वर्चस्व की उठापटक : चौराहे के फीते पर सत्ता का अहंकार और मर्यादा का चीरहरण
मेवाड़ की राजनीति : पहचान की जंग, चुनावी दांव और गिरती राजनीतिक भाषा
नारायण सेवा संस्थान : मूक पीड़ा, सजग विवेक और करुणा की नई राह
उदयपुर की बिसात : जिला प्रमुख की कुर्सी, सामान्य वर्ग की बाजी और पहले चरण का सियासी चक्रव्यूह
शौर्य चक्र विजेता मेजर मुस्तफा की चौथी पुण्यतिथि: फतहसागर की पाल पर गूंजा ‘रन फॉर मुस्तफा’, नम आंखों और गर्व के साथ उदयपुर ने दी श्रद्धांजलि
