
उदयपुर। प्रधानमंत्री की मंशा के अनुरूप उदयपुर जिले में जिला कलक्टर अरविंद पोसवाल के निर्देशन में जारी विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जिले के ग्रामीण क्षेत्रों मेले सा माहौल है। जहां-जहां यात्रा वैन पहुंच रही है, वहां स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं प्रबुद्धजनों की ओर से स्वागत किया जा रहा है। वहीं जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी आमजन को सरकार के इस कार्यक्रम में बारे में जागरूक करते हुए पात्रजनांं को लाभान्वित कर रहे है।
बुधवार को बड़गांव के कविता व ईसवाल, गिर्वा पंचायत समिति में बेडवास व देबारी, झाडोल पंचायत समिति क्षेत्र में गोरण व बाघपुरा, कोटड़ा पंचायत समिति में बीलवान व लाम्बाहल्दू, कुराबड़ पंचायत समिति में रामज व शिशवी, तथा वल्लभनगर पंचायत समिति में धमानिया व बालाथल पंचायतों में जागरूकता वेन पहुंची।
ग्राम पंचायत कविता एवं ईसवाल में स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने यात्रा वैन का स्वागत किया। तत्पश्चात राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के संदेश का प्रसारण किया गया। संकल्प यात्रा स्थल पर जिला उप प्रमुख पुष्कर तेली, जिला परिषद् सदस्य श्रीमती पुष्पा शर्मा, बड़गांव प्रधान श्रीमती प्रतिभा नागदा, स्थानीय जनप्रतिनिधि श्रीमती देवली बाई, मोहन लाल गमेती, लोकेश कुमार गमेती, श्रीमती मंजु डांगी समाजसेवी जितेन्द्र नागदा, दीपक शर्मा, देवीलाल पालीवाल आदि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विकास अधिकारी रामजीलाल वर्मा, तहसीलदार पर्वत सिंह,अतिरिक्त विकास अधिकारी पंचायत समिति अनिल श्रीमाली, सुरेश चंद्र खटीक, सुनिल चौहान ने आयुष्मान भारत योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना, एनआरएलएम प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री पोषण योजना, हर घर जल योजना, जल जीवन मिशन, जन धन योजना, जीवन ज्योति योजना सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना एवं कृषि विभाग की योजनाओं की आम-जन को जानकारी दी गई व 38 मृदा कार्ड किसानों को वितरित किये गये। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के 20, प्रधानमंत्री ज्योति बीमा योजना के 436, प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत 7 नवीन आवेदन भरे गये।

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 49 आवेदन भरवाये गये एवं 2 लाभार्थियों को गैस कनेक्शन जारी किया गया। चिकित्सा विभाग द्वारा यात्रा मे 904 व्यक्तियों के स्वास्थ्य की जॉच की गई एवं 490 व्यक्तियों की टीबी स्क्रीनिंग एवं 102व्यक्तियों की सिकल सेल स्क्रीनिंग गई। वहीं उदयपुर ग्रामीण एवं कोटड़ा ब्लॉक में आयोजित कार्यक्रम में भारी उत्साह देखा गया।
About Author
You may also like
-
Hezbollah Claims Attacks on Three Israeli Military Bases
-
इजराइल-ईरान युद्ध का चौथा दिन : भारत में हाई अलर्ट, श्रीनगर में भारी तनाव और खाड़ी देशों से भारतीयों की वतन वापसी
-
पत्थरों को चीरकर रास्ता बनाती नारी शक्ति : हिंदुस्तान जिंक की इन बेटियों ने बदल दी माइनिंग की तकदीर, एक भावुक सफर
-
युद्ध डायरी : कुवैत में अमेरिकी लड़ाकू विमान क्रैश, इराक के इरबिल एयरपोर्ट पर हमला और जॉर्डन में खतरे के सायरन
-
बीजेपी प्रदेश कार्य समिति में मेवाड़-वागड़ पर दांव : उदयपुर फाइल्स में कथित विवादित चेहरों से दूरी, अनुभव को मिली तरजीह