जयपुर। पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रदेश के चित्तौड़गढ़ और गंगानगर जिले के मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त दो तस्करों को 1 साल के लिए जेल में निरुद्ध रखा जाएगा।
अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस अपराध दिनेश एमएन ने बताया कि बुधवार को इस संबंध में राज्य सरकार द्वारा कोर्ट के सलाहकार मंडल की रिपोर्ट के अनुसार आदेश जारी किए गए हैं।
श्रीगंगानगर जिले के थाना जवाहर नगर निवासी मंगतराम उर्फ मंगतू उर्फ मंगू छजगरिया पुत्र मुख्तयार सिंह (32) एवं चित्तौड़गढ़ जिले के थाना राशमी निवासी प्रहलाद सुखवाल पुत्र रामलाल (48) को 1 साल के लिए पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत निरुद्ध किया गया है। एडीजी श्री एमएन ने बताया कि स्वापक औषधि और मन: प्रभावी अवैध व्यापार निवारण अधिनियम के तहत राज्य सरकार द्वारा तस्कर मंगतराम को 20 अक्टूबर 2023 को एवं प्रहलाद सुखवाल को 19 अक्टूबर 2023 को निरुद्ध किया गया था।
दोनों प्रकरण हाई कोर्ट के सलाहकार मंडल को भिजवाया गया था। श्री एमएन ने बताया कि सलाहकार मंडल की रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को गृहविभाग द्वारा आदेश जारी कर तस्कर मंगतराम उर्फ मंगतू को 19 अक्टूबर 24 एवं रामलाल सुखवाल को 18 अक्टूबर 2024 तक जेल में निरुद्ध रखे जाने के आदेश दिए गए हैं।
About Author
You may also like
धौलपुर की परियोजना बालवर्धन : मासूमों के चेहरों पर लौटेगी मुस्कान, कुपोषण के खिलाफ नंद घर और आईपीई ग्लोबल की ममता भरी पहल
सशक्त कदम, सुरक्षित कल : हिंदुस्तान जिंक ने सुरक्षा+ से भरी महिला कर्मचारियों में आत्मबल की नई उड़ान
हिंदुस्तान जिंक की बड़ी उपलब्धि : HZDA 5 को मिला BIS सर्टिफिकेशन, ग्राहकों का भरोसा और उत्पाद की गुणवत्ता होगी मजबूत
शिक्षा क्षेत्र में हिंदुस्तान जिंक का दबदबा : 30वें भामाशाह सम्मान समारोह में मिले 6 पुरस्कार, प्रदेश के शैक्षिक विकास के लिए करेंगे 36 करोड़ का नया निवेश
हिंदुस्तान जिंक के 60 साल पूरे : उत्पादन को 2 एमटीपीए तक दोगुना करने का लक्ष्य, अगले 5 वर्षों में होगा 40,000-50,000 करोड़ का बड़ा निवेश
