प्रतापगढ़। ड्रग तथा भुमाफियाओं के खिलाफ अभियान की कडी में प्रतापगढ पुलिस ने बडी कार्यवाही कर एनडीपीएस की धारा 68 एफ (1) के तहत तस्कर मुजीब उर्फ मुजीबुदीन पुत्र अहमदनुर (30) निवासी घोटारसी थाना हथुनिया द्वारा अवैध मादक पदार्थो की कमाई से अर्जित 8 करोड़ रुपये कीमत की अवैध सम्पत्ति को फ्रिज कराया गया है।
एसपी अमित कुमार ने बताया कि 33 क्विंटल अवैध डोडाचुरा तस्करी करने के मामले में धमोत्तर पुलिस ने 18 नवम्बर, 23 को अभियुक्त मुजीब उर्फ मुजीबुदीन को गिरफ्तार किया गया था। एसएचओ हथुनिया द्वारा अभियुक्त मुजीब उर्फ मुजीबुदीन की तस्करी से अर्जित सम्पति की वित्तीय जांच करते हुए अर्जित चल/अचल सम्पतियों को चिन्हित किया तो अभियुक्त ने गांव मोखमपुरा से आगे प्रतापगढ – मदंसौर मुख्य रोड पर वेलवेट इन के नाम से आलीशान होटल का निर्माण करवाया। जिसकी अनुमानित बाजार मुल्य 8 करोड़ रूपये है।
थानाधिकारी द्वारा धारा 68 एफ(1) एनडीपीएस एक्ट के तहत फ्रीज करवाने के लिये प्रस्ताव संक्षम प्राधिकारी एवं एडमिनिस्ट्रेटर भारत सरकार नई दिल्ली को बाद अनुमोदन के प्रस्ताव पे किया गया जो अथॉरिटी द्वारा स्वीकार किया गया है। सक्षम प्राधिकारी भारत सरकार के माध्यम से अभियुक्त मुजीब उर्फ मुजीबुदीन द्वारा अर्जित सम्पति को फ्रीज करवाये जाने की कार्यवाही की जा रही है।
नोटः- पुर्व मे भी जिला पुलिस प्रतापगढ द्वारा कुख्यात तस्कर कमलराणा व विरावली निवासी कमलेश बेरागी और कमलेश शर्मा निवासी साकरिया , मोहम्मद हारून निवासी बागलिया की सम्पत्ति को सफेमा द्वारा जब्त कराया गया है। आगे भी जिला पुलिस प्रतापगढ द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करो को चिन्हित कर अवैध मादक पदार्थ की तस्करी से कमाई गई सम्पत्ति को चिन्हित कर उन सम्पत्तियो को एनडीपीएस एक्ट की धारा 68 एफ(1) के तहत् फ्रिज करने की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
About Author
You may also like
उदयपुर की बेकरिया थाना पुलिस की काबिले तारीफ कार्रवाई : स्टंटबाजों पर कसा शिकंजा, 8 पावर बाइक समेत 20 मोटरसाइकिलें जब्त, पूरे प्रदेश में चले ऑपरेशन स्टंटबाज बाइकर्स
केंद्रीय मंत्री के इस्तीफे और धरना खत्म होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में क्या कहा-यहां पढ़िए
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा—मोदी सरकार की रणनीति में बड़ा बदलाव या मजबूरी? पढ़ें 5 बड़े कारण
उदयपुर के मौलाना फैजान रज़ा का मिस्र की प्रसिद्ध जामे अल-अज़हर यूनिवर्सिटी में चयन; पलटन मस्जिद में हुआ भव्य इस्तक़बाल
हिंदुस्तान जिंक का पहली तिमाही में रिकॉर्ड प्रदर्शन : शुद्ध लाभ 145 प्रतिशत बढ़कर 5,469 करोड़ हुआ
