उदयपुर। जिले के गोगुंदा-पिंडवाड़ा नेशनल हाईवे पर एक्सीडेंट बढ़ते जा रहे हैं। मंगलवार देर शाम बड़गांव थाना क्षेत्र में एक ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बताया गया है कि गोगुंदा की तरफ से ट्रेलर उदयपुर की ओर आ रहा था, उसके आगे ही बाइक सवार चल रहा था। ट्रेलर चालक ने मोड़ आने पर अचानक ब्रेक लगाने की कोशिश की लेकिन ट्रेलर न्यूट्रल में होने से ब्रेक नहीं लग पाए। ऐसे में ट्रेलर ने आगे चल रहे बाइक सवार को कुचल दिया।
हादसे मे बाइक सवार कसनियावल निवासी चूना पिता रोड़ा गमेती गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद चालक ट्रेलर को छोड़कर मौके से फरार हो गया।
हादसे की सूचना पर करीब आधे घंटे तक भी 108 एंबुलेंस नहीं पहुंची। ऐसे में वहां से गुजर रहे RTO इंस्पेक्टर ने अपनी बोलेरो गाड़ी में गंभीर घायल को डालकर निजी पेसेफिक हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही ईसवाल चौकी से हैड कांस्टेबल योगेश्वर सिंह सहित जाब्ता मौके पर पहुंचा और ट्रेलर को जब्त कर थाने में लेकर आए। पुलिस ने परिजनों को हादसे की सूचना देते हुए मामला दर्ज कर ट्रेलर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
About Author
You may also like
एक तस्वीर, कई तकदीरें : उदयपुर नगर निगम चुनाव का सियासी शास्त्र
उदयपुर नगर निगम चुनाव : बीजेपी विधि प्रकोष्ठ के केंद्रों पर उमड़े प्रत्याशी, वकीलों ने तैयार करवाए नामांकन व दस्तावेज; सोमवार को होंगे दाखिल
कांग्रेस में नए चेहरों की स्टारकास्ट : जब स्थापित सितारों ने छोड़ा मैदान, नए चेहरों की आशिकी और लेकसिटी का सियासी बॉक्स ऑफिस
उदयपुर नगर निगम चुनाव : कांग्रेस के पास खोने को कुछ नहीं, पाने को पूरा आसमान है
उदयपुर नगर निगम चुनाव: पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने फतहसागर की पाल पर कार्यकर्ताओं में भरा जीत का ‘जादुई’ जोश
