जयपुर। जिला रसद अधिकारी जयपुर शहर शशि शेखर शर्मा के निर्देशन में प्रवर्तन जांच दल ने जयपुर में एक अवैध रिफिलिंग सेंटर पर कार्यवाही को अंजाम दिया है। इसके तहत टीम ने हटवाड़ा रोड, एसबीआई बैंक के पास में एक दुकान पर छापा मारा। मौके पर घरेलू गैस सिलेंडर से ऑटो में गैस भरी जा रही थी।
प्रवर्तन अधिकारी श्रीमती सरोज मीणा के नेतृत्व में कार्यवाही को अंजाम देते हुए टीम ने मौके से 18 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किये जिनमें से 15 गैस सिलेंडर भरे हुए जबकि 3 गैस सिलेंडर खाली थे। साथ ही टीम ने मौके से 2 इलेक्ट्रॉनिक कांटा, 2 इलेक्ट्रॉनिक मोटर एवं 2 ऑटो भी जब्त कर आरोपी के खिलाफ सदर थाने में परिवाद दर्ज करवाया है।
जांच दल में प्रवर्तन निरीक्षक श्रीमती ज्योति सुंडा, श्री राजेश कुमार टांक एवं श्रीमती बबिता यादव शामिल रहीं।
About Author
You may also like
हिंदुस्तान जिंक में Gen-Z को बढ़ावा : 35 वर्ष से कम उम्र के 10 प्रतिशत कर्मचारियों के पास लीडरशिप रोल
हिन्दुस्तान जिंक द्वारा बिछड़ी गांव में कॉमन सर्विस सेंटर का शुभारंभ
उदयपुर में वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन का खुमार: 5,500 से अधिक रजिस्ट्रेशन, 6 सितंबर को होगी दौड़
B2B मार्केट में हिंदुस्तान जिंक का बड़ा दांव: HZAPL को मिले 3 अंतरराष्ट्रीय ISO सर्टिफिकेशन, वैश्विक प्रतिस्पर्धा में मिलेगी बढ़त
जब सब रास्ते बंद हो गए, तब मैंने AI से उम्मीद जगाई : ChatGPT ने दशकों से बिछड़े परिवार को आपस में मिलाया
