नागौर। थाना पादूकलां इलाके के जाटावास गांव में मंदिर पुजारी छोटू पुरी की लाठी से मारपीट कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर 12 घण्टे में नामजद आरोपी रामप्रसाद उर्फ गुलाब दास पुत्र मिश्री दास (55) निवासी जाटावास को गिरफ्तार कर लिया।
एसपी नारायण टोगस ने बताया कि सोमवार को सैसडा तहसील रियांबड़ी निवासी अमरपुरी ने घटना के संबंध में रिपोर्ट दी कि उसका बड़ा भाई छोटू पुरी (53) गांव जाटावास में राघुर जी मंदिर का पुजारी है और वही रहता है। बीती रात करीब 9:00 बजे आरोपी राम प्रसाद उर्फ गुलाब दास ने उन पर लाठियां से जानलेवा हमला कर दिया। शोर सुनकर पड़ौसी मंदिर पहुंचे तो आरोपी वहां से भाग गया। पड़ोसी घायल अवस्था में पुजारी भाई को रियाबड़ी सामुदायिक अस्पताल लेकर गये, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
एसपी टोगस ने बताया कि मृतक पुजारी का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से करवा अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंपा गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार व सीओ रामेश्वर लाल सहारण के सुपरविजन एवं एसएचओ मानवेंद्र सिंह के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई कर आरोपी राम प्रसाद उर्फ गुलाब दास को डिटेन कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। जिससे अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।
इस कार्रवाई में चौकी रियांबड़ी के कांस्टेबल मुकेश 24 का विशेष योगदान रहा।
————-
About Author
You may also like
राजस्थान में जिंक इंडस्ट्रियल पार्क को रफ्तार : हिंदुस्तान जिंक और सल्फोजाइम एग्रो के बीच MoU, सस्टेनेबल मेटल रिकवरी को मिलेगा बढ़ावा
उदयपुर में बिजली निगम की घोर लापरवाही : भीषण गर्मी में पावर कट से हाहाकार, बैठकों में मशगूल अफसरों की नाक के नीचे जनता त्रस्त
इंटरनेशनल बुलेटिन : खाड़ी देशों से आई दर्दनाक और बड़ी खबरें, ट्रंप की एंट्री से ईरान-इसराइल युद्ध पर लगा ब्रेक
मैदान पर 15 साल की बेटियों का महा-धमाका : जिंक फुटबॉल गर्ल्स एकेडमी ने पहले ही सीज़न में जीता ‘ए’ डिवीज़न का खिताब, रचा इतिहास
नारायण सेवा संस्थान ने 46वें सामूहिक विवाह समारोह में 21 दिव्यांग जोड़ों के सपनों को दिया नया आसमान
