उदयपुर। नेशनल टेस्टिंग ऐजेन्सी (एनटीए) द्वारा मंगलवार सुबह जेईई मैन परीक्षा के प्रथम चरण
(जनवरी- 2024) का परिणाम घोषित किया गया। जिसमें पूरे उदयपुर शहर से ऐसेन्ट के जय आमेटा ने (99.92 पर्सेन्टाईल), भविष्य अग्रवाल ने (99.77 पर्सेन्टाईल), हिमांशु जांगिड़ ने (99.16 पर्सेन्टाईल) अर्जित कर देश एवं उदयपुर शहर में उत्कृष्ट परिणाम अर्जित किया। इन तीनो विद्यार्थियों का परिणाम पूरे उदयपुर शहर एवं संस्थान के लिए बड़े गर्व का क्षण है।
जय आमेटा के फिजिक्स विषय मंे 100 पर्सेन्टाईल एवं भविष्य अग्रवाल ने केमिस्ट्री विषय में 100 पर्सेन्टाईल अर्जित किये।
इस तरह इन दोनों विद्यार्थियों का परिणाम शहर के सभी अन्य संस्थानों एवं विद्यार्थियों में उत्कृष्ट है। ये दोनों विद्यार्थी संस्थान से पिछले दो वर्षो सें आईआईटी की तैयारी कर रहे है।
संस्थान के अन्य विद्यार्थियों में प्रियांशु सुथार (98.88), गौरव शर्मा (98.59), रोहित सुथार (98.44), नव्या कोठारी (98ण्44), संयम बाबेल (98.23) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 98 पर्सेंटाइल से अधिक अंक अर्जित किए हैं। इनके साथ ही संस्थान से अर्हम बाबेल, प्रिंस पुरोहित, युवराज सोनी, शौर्य कावडिया, साहिल शर्मा, चित्रांश गुप्ता, रोमिल लौढ़ा, केत्री खराड़ी, हिमांशु लौहार, यौगेन्द्र सिंह राठौड़, माधव मनीष जन्तिकर, राहुल कुमार, कार्तिक थापा एवं अन्य विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 95 परसेंटाइल से अधिक अंक अर्जित कर संस्थान का नाम रोशन किया। इसके साथ ही संस्थान के कुल 60 से अधिक विद्यार्थियों ने 90 पर्सेन्टाइल से अधिक अंक अर्जित किये है।
विद्यार्थियों की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए संस्थान के आईआईटी डिवीजन के प्रमुख रवि रंजन सर एवं अवनीश प्रताप सिंह ने बताया कि एसेन्ट के विद्यार्थी जे.ई.ई मेन परीक्षा में शानदार परिणाम अर्जित किया है। संस्थान के इन सभी विद्यार्थियों की अदभुत सफलता संस्थान के प्रत्येक विद्यार्थी एवं अध्यापकों की मेहनत को दर्शाता है। ये सभी विद्यार्थी एवं अध्यापक लगातार दो वर्षों से एक अदभुत परिणाम की तैयारी कर रहे थे।
विद्यार्थियों की इस सफलता पर प्रबन्ध निदेशक श्री मनोज बिसारती एवं अकादमिक निदेशक मुकेश बिसारती ने सभी विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावको को बधाई देते हुए भविष्य में आने वाली जेईई मैन (अप्रेल) चरण के लिए शुभकामनाएँ दी। उन्होने बताया कि ऐसेन्ट के सभी प्राध्यापक ऑफलाईन कक्षाओं और परीक्षा के माध्यम से सभी विद्यार्थियों के साथ अत्यधिक मेहनत कर रहे है और सभी विद्यार्थी एक बेहतर परिणाम अर्जित करके अपने अभिभावकों और संस्थान के नाम को रोशन कर रहे है।
सफल विद्यार्थियांे के माल्यार्पण कार्यक्रम में प्रबन्ध निदेशक मनोज बिसारती, अकादमिक निदेशक मुकेश बिसारती, प्रबन्धक मंगलाराम देवासी एवं सभी अध्यापकगण एवं सभी सदस्यगण उपस्थित थे। सभी ने सफल विद्यार्थियों को बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
जय आमेटा ने की 8 से 10 घंटे पढ़ाई
संस्थान से 99.92 पर्सेन्टाईल हासिल करने वाले विद्यार्थी जय आमेटा के पिताजी गोपाल जी आमेटा ने बताया की जय प्रतिदिन आठ से दस घण्टे आईआईटी के लिए पढ़ाई करता है, जय का लक्ष्य भविष्य में आने वाली जैई एडवांसड परिक्षा में एक टॉप रैंक अर्जित कर एक टॉप कॉलेज में एडिमिशन लेना है। अपनी सफलता पर जय ने बताया की ऐसेंट के सभी अध्यापक समय – समय पर मोटिवेट करते है, एवं प्रत्येक विषय के सभी डाउट को उसी समय सोल्व करते है।
About Author
You may also like
उदयपुर में 13वां इंडिया CSR एवं ESG समिट : सेवा और पूंजी के तालमेल से बदलेगी दिव्यांगों की जिंदगी, केंद्रीय मंत्री ने की शिरकत
उदयपुर के गीतांजलि हॉस्पिटल से एक सबक : तकनीक, विशेषज्ञता और 80 साल की उम्र में मिली नई ज़िंदगी
मोहम्मद उमर अशरफी बने कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश सचिव : सामाजिक सरोकारों और जनसेवा का मिला प्रतिफल
माटी की महक, सुरों की सरगम और रोशनी का समंदर : उदयपुर के दिल में धड़का पारम्परिक दीपावली मेला
सार्वजनिक सड़कों पर दुकानदारों की दादागीरी, वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट और उनके बेटे पर हमला प्रशासन के मुंह पर तमाचा, पत्रकारों और जनप्रतिनिधियों में भारी आक्रोश
