इस्लामाबाद। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो ज़रदारी ने मंगलवार को नवाज शरीफ की पार्टी को बाहर से समर्थन देने का एलान किया है।
उन्होंने कहा कि कहा कि उनकी पार्टी देश में सरकार के गठन को सुनिश्चित करने के लिए मुस्लिम लीग- नवाज़ के (प्रधानमंत्री) प्रत्याशी के पक्ष में वोट करेगी. हालांकि उन्होंने ये स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी सरकार में शामिल नहीं होगी।
उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पार्टी को केंद्र सरकार में शामिल होने में कोई दिलचस्पी नहीं है।
बिलावल भुट्टों ने एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस में कहा कि पीपुल्स पार्टी के पास सरकार बनाने का जनादेश नहीं है इसलिए वो पीएम पद के उम्मीदवार नहीं हैं।
उन्होंने कहा कि पीपीपी (पीएमएल- एन के लिए) महत्वपूर्ण अवसरों पर मुद्दों के आधार पर वोट करेगी।
बिलावल भुट्टो का कहना है कि उनकी पार्टी एक कमेटी बना रही है जो अन्य राजनीतिक दलों के साथ बातचीत करेगी।
बिलावल भुट्टो ने कहा कि ‘पाकिस्तान को संकट की स्थिति से बाहर निकालना होगा और देश में स्थिरता लानी होगी।
बिलावल भुट्टो ने कहा कि मुस्लिम लीग नवाज़ को बहुमत नहीं है, जबकि पीटीआई ने कहा कि वो पीपुल्स पार्टी के साथ कोई समझौता नहीं करेगी.
पीपीपी अध्यक्ष का कहना है कि देश फिर से चुनाव कराने की स्थिति में नहीं है, और यह देश की स्थिरित के लिहाज से भी अच्छा नहीं होगा
उन्होंने कहा कि हम भले ही सरकार में नहीं होंगे पर मुद्दे आधारित फैसले लेंगे और इसके लिए एक कमिटी की गठन करेंगे जो हमें सलाह देगी।
बिलावल भुट्टो ने यह भी कहा कि वे यह सुनिश्चित करेंगे कि सरकार बने और पाकिस्तान को अभी फिर से चुनाव न कराना पड़े।
About Author
You may also like
फोटो जर्नलिस्ट कमल कुमावत के कैमरे से देखिए…निकाय चुनावों का उत्सव
मतदान : राष्ट्रप्रेम भी, राष्ट्रधर्म भी : डॉ. प्रदीप कुमावत
उदयपुर नगर निगम चुनाव वार्ड-7: जब लोकतंत्र तंग गलियों और साइन बोर्ड की तलाश में भटकने लगे
उदयपुर के वार्ड 24 और 45 में पारस सिंघवी व दिनेश भट्ट के पक्ष में अंतिम घंटों में शक्ति प्रदर्शन, मेयर पद की दावेदारी ने बढ़ाया सियासी तापमान
हिंदुस्तान जिंक की ग्रीन लॉजिस्टिक्स में बड़ी छलांग : माइंस से स्मेल्टर तक चलेंगे 30 इलेक्ट्रिक ट्रक, MFL इंडिया से 6 साल का करार
