जयपुर। भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधिमंडल ने गुरूवार को पशुपालन और गोपालन मंत्री श्री जोराराम कुमावत से जयपुर में मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने अपनी मांग मंत्री श्री कुमावत के सामने रखी। मंत्री श्री कुमावत ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता और धैर्य के साथ सुना और उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन भी दिया।
प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों की मुख्य मांग जयपुर डेयरी के दूध उत्पादक किसानों के अनुदान को लेकर थी। जयपुर डेयरी के दूध उत्पादक किसानों का पांच रुपये प्रति लीटर का अनुदान छह महीने से बाकी चल रहा है प्रतिनिधिमंडल ने श्री कुमावत से उसे पुनः चालू करवा कर किसानों के खाते में डालने का आग्रह किया। श्री कुमावत ने प्रमुख सचिव से बात कर इस समस्या का तुरंत समाधान करने के निर्देश दिए। श्री जोराराम ने सदस्यों को भरोसा दिलाया कि सरकार किसानों और पशुपालकों के हितों के लिए संकल्पित है।
प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने दूध की बिक्री बढ़ाने के लिए सरकारी स्तर पर प्रयास किए जाने की मांग भी रखी। प्रतिनिधिमंडल में भारतीय किसान संघ के प्रांत अध्यक्ष कालूराम बागड़ा, प्रदेश कार्यालय प्रमुख करणसिंह, प्रांत महामंत्री डॉ सांवरमल सोलेट और मंत्री लक्ष्मीनारायण शामिल थे।
About Author
You may also like
चित्रांश कायस्थ सभा महिला प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित हुआ सावन झूमके महोत्सव
उदयपुर : फतहसागर पर हरियाली अमावस मेले में चट्टान खिसकी, 3 लोग घायल
उदयपुर बुलेटिन: महिला की मौत पर क्लिनिक में तोड़फोड़ से लेकर सलूंबर में घूसखोर अधिकारी के पकड़े जाने तक, पढ़ें उदयपुर की 5 बड़ी खबरें
हिंदुस्तान जिंक में Gen-Z को बढ़ावा : 35 वर्ष से कम उम्र के 10 प्रतिशत कर्मचारियों के पास लीडरशिप रोल
राजस्थान में 183 RAS अधिकारियों के तबादले : आगामी निकाय व पंचायत चुनावों से पहले सरकार की प्रशासनिक फील्डिंग
