जयपुर। भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधिमंडल ने गुरूवार को पशुपालन और गोपालन मंत्री श्री जोराराम कुमावत से जयपुर में मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने अपनी मांग मंत्री श्री कुमावत के सामने रखी। मंत्री श्री कुमावत ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता और धैर्य के साथ सुना और उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन भी दिया।
प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों की मुख्य मांग जयपुर डेयरी के दूध उत्पादक किसानों के अनुदान को लेकर थी। जयपुर डेयरी के दूध उत्पादक किसानों का पांच रुपये प्रति लीटर का अनुदान छह महीने से बाकी चल रहा है प्रतिनिधिमंडल ने श्री कुमावत से उसे पुनः चालू करवा कर किसानों के खाते में डालने का आग्रह किया। श्री कुमावत ने प्रमुख सचिव से बात कर इस समस्या का तुरंत समाधान करने के निर्देश दिए। श्री जोराराम ने सदस्यों को भरोसा दिलाया कि सरकार किसानों और पशुपालकों के हितों के लिए संकल्पित है।
प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने दूध की बिक्री बढ़ाने के लिए सरकारी स्तर पर प्रयास किए जाने की मांग भी रखी। प्रतिनिधिमंडल में भारतीय किसान संघ के प्रांत अध्यक्ष कालूराम बागड़ा, प्रदेश कार्यालय प्रमुख करणसिंह, प्रांत महामंत्री डॉ सांवरमल सोलेट और मंत्री लक्ष्मीनारायण शामिल थे।
About Author
You may also like
अब्दुल अल-सैयद बने अमेरिका के पहले मुस्लिम सीनेटर : मिशिगन में ऐतिहासिक जीत, भारत के कर्नाटक से जुड़ा है ख़ास पारिवारिक नाता
राजस्थानी संस्कृति के संरक्षण की गूंज : उदयपुर की नीलू कुमावत को मिला ‘नवपीढ़ी प्रेरणादूत सम्मान’
उदयपुर के गीतांजलि हॉस्पिटल में दुर्लभ सर्जरी: 65 वर्षीय मरीज की छाती में पहुंचे पेट व बड़ी आंत को सुरक्षित निकाला; डॉ. हेमंत जैन व टीम को मिली सफलता
अमेरिकी मध्यावधि चुनाव: दोनों सदनों में डेमोक्रेट्स की मजबूत बढ़त, हाउस में 121 सीटों पर आगे; सीनेट में बहुमत से महज 5 सीटें दूर
पर्दे के पीछे : मंझे हुए डायरेक्टर की फ्लॉप ‘शो-रील’ बनता लेकसिटी का मेला
