वेस्ट बंगाल के अग्निशमन मंत्री ने दिव्यागों को दिया आशीर्वाद
उदयपुर। नारायण सेवा संस्थान द्वारा पश्चिम बंगाल के दिव्यांगों के सेवार्थ कोलकाता में नि:शुल्क कृत्रिम अंग वितरण शिविर का आयोजन किया गया।
संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल की मौजूदगी में पश्चिम बंगाल के 350 दिव्यांगों को कृत्रिम हाथ-पैर लगाए गए। इस शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में वेस्ट बंगाल सरकार के अग्निशमन मंत्री सुजीत बॉस पहुंचे और संस्थान की सेवाएं देख अभिभूत हुए। शिविर में आए दिव्यांगों और उनके परिजनों से मिलकर उनके अनुभव जाने।
संस्थान को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इस दौरान संस्थान अध्यक्ष अग्रवाल ने बंगाल के दिव्यांगजनों को शारीरिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से समर्थ बनाने के लिए हाईटेक ट्रेनिंग सेंटर कोलकाता में शुरू करने का प्रस्ताव रखा। जिसके लिए मंत्री ने उनका स्वागत किया।
About Author
You may also like
-
राजस्थान का मेटल मैजिक : भीलवाड़ा में सजेगा दुनिया का पहला ‘जिंक पार्क’, चीन को टक्कर देगा राजस्थान का यह नया इंडस्ट्रियल हब
-
समय की मशीन पर सवार 300 काउबॉय : फ्लोरिडा के जंगलों में जी उठा 100 साल पुराना इतिहास; 54 मील की रोमांचक कैटल ड्राइव
-
हिंदुस्तान जिंक के कार्यों से बदल रही गांवों की तस्वीर : विधायक पुष्कर डांगी ने किया गोवला पुटिया में सीसी सड़क का भूमि पूजन
-
उदयपुर की 35 बेटियां दिखाएंगी दमखम : दमन में आयोजित ‘खेलो इंडिया अस्मिता लीग’ में करेंगी राजस्थान का प्रतिनिधित्व
-
पर्दे के पीछे : उदयपुर फाइल्स’ और सियासत का वह स्पाई कैमरा…