खादी व ग्रामोद्योग आयोग की ओर से आयोजित

उदयपुर। युवा वर्ग प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना (पीएमईजीपी)के तहत वित्तीय सहायता प्राप्त कर स्वयं का रोजगार प्रारम्भ कर स्वयं, परिवार व देश को आगे बढ़ाएं। यह विचार खादी और ग्रामोद्योग आयोग, भारत सरकार द्वारा विद्या भवन पोलिटेक्निक सभागार में आयोजित पीएमईजीपी मार्गदर्शन व प्रोत्साहन शिविर में आयोग के समन्वयक महेंद्र कुमार ने व्यक्त किये।
उन्होंने कहा कि युवा वर्ग के स्व रोजगार के लिए भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं उद्यम मंत्रालय ने विविध योजनाएं प्रारम्भ की है। पीएमईजीपी योजना की सफलता से प्रभावित होकर भारत सरकार ने सुगम ऋण की राशि को 25 लाख से बढाकर 50 लाख रुपये तक कर दिया है|
कार्यक्रम में जिला उद्योग केंद्र ( डी आई सी ) के अधिकारी चोखा राम ने कहा कि डी आई सी से सलाह व मार्गदर्शन लेकर युवा वर्ग पीएमईजीपी के तहत स्व उद्यम प्रारम्भ कर सकते है। केवीआईसी, खादी बोर्ड अथवा जिला उद्योग केंद्र के माध्यम से पीएमईजीपी में ऑनलाइन आवेदन कर घर बैठे लाभ ले सकते है|
लीड बैंक, एस बी आई की अधिकारी आयुषी ने पीएमईजीपी सुगम ऋण योजना की प्रक्रिया की जानकारी रखी।कार्यक्रम आयोजक कमलनिष्ठा संस्थान के प्रतिनिधि सहीराम ने विभाग की वेबसाइट पर जा कर फार्म भरने का डेमो दिया।
अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ अनिल मेहता ने मार्गदर्शन कार्यक्रम के प्रेरक आयोग के निदेशक डॉ राहुल मिश्र के प्रति आभार जताया । मेहता ने ख़ुशी जताई कि आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार के निर्देश पर खादी और ग्रामोद्योग आयोग द्वारा महाविद्यालय में आयोजित शिविर ने युवा वर्ग को स्व रोजगार के लिए प्रेरित किया है।
कार्यक्रम में विशेषज्ञ वक्ता नितिन सनाढ्य, भुवन आमेटा, सिकंदर शेख, हेमंत मेनारिया, डॉ विक्रम सिंह कुमावत, मनीषा शर्मा, दर्शना शर्मा ने भी विचार व्यक्त किये।
About Author
You may also like
उदयपुर होटल एसोसिएशन के नए अध्यक्ष बने राजेश अग्रवाल, नाइट टूरिज्म को बढ़ावा देना होगी पहली प्राथमिकता
महिला समृद्धि बैंक ने 32वें स्थापना दिवस पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के साथ किया ‘हरियालो राजस्थान’ का आगाज़
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकेगा उदयपुर का नाम : इटली की अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी में प्रदर्शित होगा दिनेश कोठारी का फोटोग्राफ
नाइट रन 2.0, सेफ वुमन, सेफ उदयपुर थीम पर 13 जून को दौड़ेंगी 300 से अधिक महिलाएं, महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण का संदेश देंगी
उदयपुर की झीलों को बचाने के लिए राजस्थान हाई कोर्ट सख्त : प्रदूषण और अतिक्रमण की खबरों पर कोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान
