उदयपुर। जिला प्रशासन एवं महिला अधिकारिता विभाग के तत्वावधान में मंगलवार को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के जागरूकता रथ को कलेक्ट्रेट परिसर से जिला कलक्टर अरविंद कुमार पोसवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर जिला परिषद सीईओ श्रीमती कीर्ति राठौड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती चेतना भाटी, सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कार्मिक उपस्थित रहे।
महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक संजय जोशी ने बताया कि यह जागरूकता रथ जिले की 23 चयनित ग्राम पंचायतों में जाएगा। जिसमें संबंधित पंचायतों में सांस्कृतिक दल द्वारा कठपुतली कार्यक्रम के माध्यम से सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार का कार्य किया जाएगा।
About Author
You may also like
स्वागत की औपचारिकता या सियासी दूरी? उदयपुर एयरपोर्ट पर सीएम और उनसे मिलने वाले चेहरों की बॉडी लैंग्वेज
उदयपुर की विडंबना : सुखाड़िया के बाद बस घूमने आते रहे मुख्यमंत्री, बजट में मिला तो सिर्फ आश्वासन का झुनझुना
उदयपुर में डिप्टी सीएम का रौद्र रूप : सुस्त अफसरों को ‘अंतिम चेतावनी’, विधायक बोले- आंगनबाड़ी का पोषाहार तो जानवर भी नहीं खा रहे
उदयपुर के प्रमुख समाचार यहां पढ़िए…लेपर्ड के हमले में घायल महिला ने एमबी अस्पताल में तोड़ा दम, आबादी क्षेत्रों में बढ़ते खतरे से दहशत
थूर में सिद्धिविनायक प्राण-प्रतिष्ठा : डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने दिया जल व संस्कृति संरक्षण का संदेश
