जयपुर। राजस्थान राज्य सेवा महिला संघ (RSSWA) द्वारा महिला दिवस के उपलक्ष्य पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आई ए एस अधिकारी श्रीमती सुषमा अरोड़ा की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में राजस्थान पुलिस सेवा, राजस्थान लेखा सेवा, राजस्थान सांख्यिकी सेवा, राजस्थान वाणिज्यिक कर सेवा, राजस्थान सहकारी सेवा ,राजस्थान पर्यटन सेवा सहित विभिन्न सेवाओं में पदस्थापित महिला अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर संघ की नई कार्यकारिणी का भी गठन हुआ। कार्यकारिणी की अध्यक्ष श्रीमती संध्या शर्मा (राजस्थान लेखा सेवाएँ), उपाध्यक्ष श्रीमती नवरेखा (रोजगार सेवाएँ), महासचिव, डॉ.अनुकृति उज्जनिया (राजस्थान पुलिस सेवा), कोषाध्यक्ष, श्रीमती शशि जैन (राजस्थान लेखा सेवाएँ) एवं संयुक्त सचिव श्रीमती ऋतु मीना (राजस्थान वाणिज्यिक कर सेवा) चुनी गई।
राज्य सहकारी सेवा की अधिकारी श्रीमती सोनल माथुर ने संघ के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने अन्य सेवाओं में पदस्थापित अधिकाधिक महिला अधिकारियों के भी संघ से जुड़ने की बात पर जोर दिया। इस अवसर पर संघ की नव गठित कार्यकारिणी ने मनोयोग से आम मुद्दों पर सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ काम करने का संकल्प व्यक्त किया।
About Author
You may also like
दिल्ली की दहलीज : मक्खी मारने के लिए हथौड़ा और लोकतंत्र का तमाशा
सिनेमा का एक युग और गुलाम-ए-मुस्तफा की वह खामोश गूंज
अलविदा नाना : एक आग थी जो बुझ गई…
दिल्ली की सड़कों पर लोकतंत्र का सत्याग्रह : जंतर-मंतर के कुरुक्षेत्र में विपक्ष का नया शंखनाद
उदयपुर: हिंदुस्तान जिंक के ‘वेदांता मेटल बाजार’ में 50 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि, एमएसएमई उद्योगों को मिल रही पारदर्शी खरीद सुविधा
