स्टेट टॉकिंग न्यूज : जोधपुर में सीएम को रिसीव करने का पास नहीं बना तो भड़के कैबिनेट मंत्री

जोधपुर।  लोकसभा चुनावों को लेकर बीजेपी का प्रचार करने में जुटे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को रिसीव करने के लिए एयरपोर्ट पर पास नहीं बना तो कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल भड़क गए। उन्होंने यहां तक बोल दिया कि जिनके हाथ में एक एक लाख की थैली, उन्हें पास दे दो। बाद में उनका पास बनने पर वे अंदर गए और सीएम को रिसीव किया। इसके बाद वे अपने बयान से पलट भी गए।


चित्तौड़गढ़ के पहुंना कस्बे में सांप्रदायिक तनाव
चित्तौड़गढ़ जिले में राश्मी थाना क्षेत्र के पहुंना कस्बे में दो समुदायों के बीच पथराव में कुछ लोग घायल हो गए। कस्बे में धारा 144 लगा दी गई है। दरअसल मंगलवार रात को धार्मिक जुलूस पर पथराव के बाद माहौल बिगड़ा था। एक शख्स की मौत की खबर है, लेकिन प्रशासन का कहना है कि डॉक्टरों के मुताबिक उस शख्स की मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई। पुलिस ने दोनों ओर से मामला दर्ज कर अब तक 18 लोगों को गिरफ्तार किया है।


कांग्रेस की सूची : आठ सीटों पर तय हुए प्रत्याशी
कांग्रेस की राजस्थान में आठ सीटों पर प्रत्याशी तय कर लिए हैं। इनकी अधिकृत घोषणा होना बाकी है। कोटा से प्रहलाद गुंजल, पाली से संगीता बेनीवाल, दौसा से मुरारीलाल मीणा का नाम तय माना जा रहा है। राजसमंद, बांसवाड़ा समेत कुछ सीटों पर अभी विचार जारी है।


घटना : निम्बाहेड़ा में थ्रेशर से महिला सिर धड़ से अलग
निम्बाहेड़ा क्षेत्र में एक महिला का थ्रेशर से सिर धड़ से अलग हो गया। खेत में काम करते हुए साड़ी उलझने से महिला का शरीर थ्रेशर में आ गया था।

(Visited 36 times, 1 visits today)

About Author

Leave a Reply