उदयपुर। उदयपुर सिटी में बुधवार को दो समाचार टाॅकिंग प्लवाइंट रहे। पहला समाचार उदयपुर के ही पूर्व कलेक्टर ताराचंद मीणा कांग्रेस के टिकट पर चुनावी मैदान में उतर चुके हैं। उनका मुकाबला उदयपुर में ही परिवहन अधिकारी बीजेपी के प्रत्याशी मन्नालाल रावत से हो रहा है। दोनों ने सियासी में मैदान में चाल चलना शुरू कर दिया है।
उधर, उदयपुर में दो सीएमएचओ हो गए। डॉ. अशोक आदित्य 5 दिन पहले राजस्थान सरकार के आदेश से सीएमएचओ बने थे। वहीं, मंगलवार सोमवार देर शाम डॉ. शंकर बामणिया ने हाईकोर्ट से स्टे लेकर वापस सीएमएचओ की कुर्सी संभाल ली। हाईकोर्ट स्टे लेकर डॉ. बामणिया 10 से 15 समर्थकों के साथ ज्वाइन करने पहुंचे। तब दफ्तर में सीएमएचओ की कुर्सी पर डॉ. आदित्य बैठै हुए थे। डॉ. बामणिया ने उन्हें कुर्सी से खड़ा किया और खुद बैठ गए। डॉ. आदित्य को अपनी कुर्सी से उठकर पास की कुर्सी पर बैठना पड़ा।
होली : जगदीश मंदिर से उदयपुर में होली की शुरुआत हो गई है। अबीर रंगों के बीच भक्तों ने यहां होली खेलना शुरू कर दिया है।
क्राइम : हिस्ट्रीशीटर पर गोली चलाने वाले शख्स को उदयपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
चुनाव : जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद पोसवाल लगातार चुनावी की तैयारियों को बैठकें कर रहे हैं और अधिकारियों को निर्देशित किया जा रहा है।
About Author
You may also like
पर्दे के पीछे : उदयपुर के चौराहे पर ‘वक़्त’ का नया सेल्यूलॉयड और शिल्पियों का मुग़ल-ए-आज़म
आधी आबादी की सुरक्षा का नया सवेरा : उदयपुर पुलिस की अनूठी पहल ‘महिला सुरक्षा संकल्प अभियान’, रंगमंच पर हुआ शक्ति का सम्मान
विरासत बनाम तुगलकी फरमान : क्या पाबंदियों के बोझ तले दम तोड़ देगा उदयपुर का ऐतिहासिक गुलाबबाग?
डीपीएस स्कूल के पास पसरा गंदगी का साम्राज्य : 500 मीटर के दायरे में 25 से ज्यादा कचरा पॉइंट, बेजुबान जानवर गंदगी खाने को मजबूर
मध्य पूर्व में महायुद्ध फिर युद्ध की आहट: सीजफायर के बावजूद ईरान पर अमेरिका की भीषण एयरस्ट्राइक, 80 से ज्यादा ठिकाने तबाह, तेहरान नेजवाबी कार्रवाई की धमकी
