उदयपुर। लोकजन सेवा संस्थान कार्यकारिणी बैठक अपने कार्यालय पैलेस रोड पर प्रोफेसर विमल शर्मा की अध्यक्षता में आज संपन्न हुई। सबका स्वागत करते हुए महासचिव जय किशन चौबे ने गत दिनों आयोजित पांच दिवसीय महाराणा भूपाल सिंह जयंती समारोह को सफल बनाने के लिए सभी को साधुवाद दिया।
बैठक में आगामी वित्तीय वर्ष मे नए सक्रिय सदस्यों को जोड़ संस्थान के गठित कमेटियों के विस्तार का संकल्प लेकर सभी को पांच पांच नये सदस्य बनाने का दायित्व सौंपा गया । आगामी 10 मई को पड़ने वाले उदयपुर स्थापना दिवस के दौरान चुनाव आचार संहिता लागू रहने से संस्थान अध्यक्ष ने इस वर्ष संस्थान स्तर पर ऐक या दो प्रतीकात्मक समारोह आयोजन करने का प्रस्ताव सभी ने स्वीकार किया।

साथ ही महासचिव जयकिशन चौबे को उपमाहापौर से चर्चा कर गत वर्ष के शेष रहे प्रमाण पत्रों के वितरण की रुपरेखा बनाने का दायित्व सौंपा गया।
इस अवसर पर सभी ने शहरवासियिकों को सुरक्षित होली खेलने की शुभकामनाएं प्रेषित की । सभा में उपाध्यक्ष इन्द्र सिंह राणावत, कोषाध्यक्ष गणेश लाल नागदा, कानूनी सलाहकार ऐड सुनील त्रिपाठी, हाजी सरदार मोहम्मद, नरेंद्र सनाढ्य, मनोहर लाल पुरोहित, मनोहर लाल मुंदड़ा, गोविंद शर्मा, गोविन्द लाल ओड ने विचार व्यक्त किये।
About Author
You may also like
जाने-माने मिर्गी रोग विशेषज्ञ एवं न्यूरोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. अनीस जुक्करवाला के सानिध्य में 28 नवंबर को निःशुल्क मिर्गी रोग शिविर
उदयपुर जिला परिषद चुनाव में सत्ता और नैतिकता का द्वंद्व : हिम्मत सिंह झाला की जीत, बीजेपी ने खोई सिद्धांत व नैतिकता, कांग्रेस को चुल्लूभर पानी की जरूरत
भावना चौधरी को मिली पीएच.डी. की उपाधि: डूंगरपुर के आसपुर क्षेत्र में भूमिगत जल में फ्लोराइड की मात्रा और उसके सतत रासायनिक उपचार पर किया शोध
महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल में 78वां एनसीसी स्थापना दिवस व स्पिक मैके का संगीतमय आयोजन : राष्ट्रभक्ति की गूंज के साथ बिखरी मालवा की निर्गुण भक्ति संगीत की छटा
उदयपुर का बढ़ा मान: भगवान स्वरूप वैष्णव भारतीय क्याकिंग एवं कैनोइंग एसोसिएशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल
