अभियुक्त को जेल में नहीं रख सकते

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को एक मामले की सुनवाई के दौरान ईडी पर सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि सप्लीमेंट्री चार्जशीट दायर कर-कर के अभियुक्त को जेल में नहीं रख सकते हैं।

यूपी में बच्चों की हत्या और राजनीति
यूपी के बंदायू में दो बच्चों की हत्या के बाद एक आरोपी एनकाउंटर हो गया है। दूसरा आरोपी फरार है। दोनों भाई थे। बच्चों की हत्या की वजह पता नहीं चली है, लेकिन इस मुद्दे पर राजनीति शुरू हो गई है।
सपा ने जारी की 8 प्रतियशियों की सूची
सपा ने लोकसभा चुनाव के लिए छह और उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है. ये पार्टी की पाँचवीं सूची है. पार्टी ने संभल, बागपत, गौतम बुद्ध नगर, पीलीभीत, घोसी और मिर्ज़ापुर से अपने उम्मीदवार उतारे हैं।
फैक्ट चेक यूनिट का गठन
केंद्र सरकार ने सोशल मीडिया पर कंटेंट की निगरानी के लिए फ़ैक्ट चेक यूनिट के गठन की अधिसूचना जारी कर दी है. हाल ही में संशोधित आईटी नियमों के तहत इस फ़ैक्ट चेकिंग यूनिट का गठन किया गया है।
मानहानि केस में राहुल को राहत
चाईबासा की एक विशेष अदालत (एमपी-एमएलए कोर्ट) के न्यायाधीश ऋषि कुमार ने राहुल गांधी को 27 मार्च को कोर्ट में मौजूद रहने का आदेश दिया था. झारखंड हाई कोर्ट ने इस आदेश पर एक महीने के लिए रोक लगा दी है।
बिहार में परीक्षा रद्द
बिहार में शिक्षकों की भर्ती के लिए 15 मार्च को आयोजित परीक्षा रद्द कर दी गई है. शिक्षकों की भर्ती के लिए इस परीक्षा का संचालन बिहार लोक सेवा आयोग कर रहा है।
दानिश अली अब कांग्रेस में
बीएसपी से बाहर किए गए दानिश अली बुधवार को कांग्रेस में शामिल हो गए हैं. दानिश अली बीते लोकसभा चुनाव में बीएसपी की टिकट पर अमरोहा से सांसद बने थे।
ब्लूचिस्तान में हमला
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में ग्वादर पोर्ट अथॉरिटी कॉम्पलेक्स में बुधवार को कुछ हथियारबंद लोगों ने हमला किया। ग्वादर प्रशासन के अनुसार इस दौरान सात हमलावर और एक सुरक्षा अधिकारी की मौत हुई है।
About Author
You may also like
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं: वीर जवानों के संग त्योहार मनाने की परंपरा रखेंगे जारी
मॉर्निंग न्यूज़ बुलेटिन : राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रमुख समाचार
अब्दुल अल-सैयद बने अमेरिका के पहले मुस्लिम सीनेटर : मिशिगन में ऐतिहासिक जीत, भारत के कर्नाटक से जुड़ा है ख़ास पारिवारिक नाता
लोकतंत्र बचाओ – अराजकता हटाओ : उदयपुर में भाजपा की रैली, रामलाल शर्मा बोले—कांग्रेस ने 92 बार चुनी हुई सरकारें गिराकर की लोकतंत्र की हत्या
Ardha Matsyendrasana Strengthens the Adrenal Glands and Improves Digestion
