उदयपुर। मानव-कमल कैलाश सेवा संस्थान की ओर से आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को सहायता शिविर आयोजित कर जूते और चप्पल वितरित किए गए।
शिविर प्रभारी कुलदीप सिंह शेखावत ने बताया कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए संस्थान अध्यक्ष कैलाश ‘मानव‘ एवं कोषाध्यक्ष कमला देवी के निर्देशन में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चोरवड़ी एवं पीईओ अधीनस्थ राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, बाबरिया खेड़ा में कक्षा 1 से 5वीं तक के आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद 100 से भी ज्यादा बालक-बालिकाओं को जूते -चप्पल वितरित किये गए। प्रधानाचार्य कन्हैयालाल मेनारिया एवं विद्यालय स्टाॅफ ने संस्थान का आभार व्यक्त किया। इस दौरान पूर्व सरपंच प्रतिनिधी दशरथ मेनारिया, राजेन्द्र प्रसाद मेनारिया, हेमराज जाट भी मौजूद रहे। शिविर में शीतल अग्रवाल, राज कुमार मेनारिया, मोहनलाल रेबारी, ओमप्रकाश वैष्णव और भैरूलाल ने सेवाएं दी।
About Author
You may also like
भारतीय भूगोल चिंतन को मिली नई ऊंचाई: ‘नेशनल एसोसिएशन ऑफ जियोग्राफर्स, इंडिया’ (NAGI) के अध्यक्ष निर्वाचित हुए उदयपुर के प्रख्यात विद्वान प्रो. पी. आर. व्यास
उदयपुर नगर निगम को कोर्ट से बड़ा झटका : टाउनहॉल स्थित हाथीवाला पार्किंग की 2.15 लाख की सिक्योरिटी राशि 9 प्रतिशत वार्षिक ब्याज सहित लौटाने के आदेश
जिला परिषद चुनाव के 47 वार्डों का सियासी विश्लेषण : सीधे मुकाबले और सामान्य सीटों पर भाजपा को मिली बढ़त, तो त्रिकोणीय-चतुष्कोणीय संघर्ष व एसटी आरक्षित वार्डों में कांग्रेस ने मारी बाजी
उदयपुर जिला परिषद चुनाव का सियासी गणित : बदलाव की चाहत के बीच वोटों के बिखराव की पहेली
गीतांजलि हॉस्पिटल उदयपुर की बड़ी चिकित्सा उपलब्धि : एक ही किडनी और दुर्लभ जन्मजात विकृति (MRKH सिंड्रोम) से पीड़ित 18 वर्षीय युवती की सफल सर्जरी
