उदयपुर। कांग्रेस के लिए राजस्थान में दुविधा बढ़ती जा रही है। राजसमंद लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सुदर्शन सिंह रावत ने चुनाव लड़ने से इनकार करते हुए पार्टी को टिकट लौटा दिया है। इस संबंध में रावत ने हाईकमान को चिट्टी लिखकर चुनाव लड़ने से इनकार किया है।
आने वाले समय में इस पर फैसला कांग्रेस आलाकमान को करना है, लेकिन बीजेपी यहां से मेवाड़ राजघराने की बहू महिमा विश्वराज सिंह मेवाड़ को अपना प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। पहले पति को नाथद्वारा से विधायक का टिकट दिया, जीते और अब पत्नी महिमा को टिकट देने से यह सीट पहले से चर्चा में आ गई थीं।
कांग्रेस प्रत्याशी सुदर्शन सिंह रावत ने टिकट लौटाकर इस सीट को और अधिक चर्चा में ला दिया है।
सुदर्शन सिंह रावत ने मीडियाकर्मियों को फोन पर बताया- मैं राजसमंद से चुनाव नहीं लड़ूंगा। मैंने एक महीने पहले ही मना कर दिया था। मैंने हाईकमान से भी आग्रह कर दिया था। मैं साफ कहने में विश्वास करता हूं। मैं व्यक्तिगत कारणों से चुनाव नहीं लड़ूंगा।
दो दिन में ही लौटाया टिकट
सुदर्शन सिंह रावत को 25 मार्च को ही उम्मीदवार घोषित किया था, दो दिन बाद ही उन्होंने टिकट लौटा दिया। अब राजसमंद में कांग्रेस का टिकट बदलना लगभग तय हो गया है। राजस्थान में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को चुनाव होना है। कांग्रेस इससे पहले जयपुर शहर से टिकट बदल चुकी है। जयपुर में सुनील शर्मा की जगह प्रताप सिंह खाचरियावास को उम्मीदवार बनाया।
मेवाड़ के बड़े नेता ने पार्टी नेतृत्व को अंधेरे में रखा
रावत ने आगे लिखा- मेरे व्यापार के सिलसिले में अगले दो महीने तक विदेश दौरे पर रहने का कार्यक्रम था। मैंने किसी युवा को उम्मीदवार बनाने का सुझाव दिया था। लेकिन, मेवाड़ के एक शीर्ष नेता ने पार्टी नेतृत्व को अंधेरे में रखा। मेरे अगले दो माह विदेश दौरे पर होने और बार-बार असहमति जताने के बावजूद मेरा नाम प्रस्तावित किया गया, जो कि उचित नहीं है।
About Author
You may also like
राजस्थान निकाय चुनाव : 39 जिलों की 162 निकायों में लोकतंत्र का उत्सव, सुबह से कतारों में दिखे वोटर, 57 लाख से अधिक लोग चुनेंगे शहर की सरकार
पर्दे के पीछे का उदयपुर : जब हर चौखट पर सजता है दरबारे-खास और किरदार बदलते हैं नकाब
सत्य निकेतन की शिक्षा-सुरंग : अठारह हज़ारी पिंजरे, कांपती नींवें और शोक संदेशों की मौसमी बारिश
उदयपुर में सीएम भजनलाल शर्मा को रोड शो : ट्रैफिक जाम में फंसा ‘ट्रिपल इंजन’ और कश्मीर का मुगालता
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का उदयपुर में भव्य रोड शो…पार्षद उम्मीदवारों के साथ जुटी भीड़ यहां पढ़िए तस्वीरें
