
कोटा। होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान, कोटा डिवीजन द्वारा आयोजित ट्रैवल मार्ट के समापन अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष, केंद्रीय पर्यटन मंत्री, राजस्थान सरकार के शिक्षा मंत्री, ऊर्जा मंत्री तथा राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।

उदयपुर डिवीजन के अध्यक्ष एवं होटल संस्थान दक्षिणी राजस्थान के सचिव राकेश चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्रैवल मार्ट के समापन अवसर पर सभी माननीय अतिथियों ने उदयपुर डिवीजन द्वारा लगाए गए स्टॉल का अवलोकन किया। इस दौरान अतिथियों को अवगत कराया गया कि राजस्थान केवल रेगिस्तान तक सीमित नहीं है, बल्कि उदयपुर डिवीजन हरियाली, झीलों, समृद्ध जल संसाधनों और प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण क्षेत्र है। साथ ही यह डिवीजन प्रदेश की 7 प्रमुख वन्यजीव अभयारण्यों का भी केंद्र है।
स्टॉल के माध्यम से उदयपुर डिवीजन की ऐतिहासिक एवं पौराणिक हवेलियों, भव्य किलों और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का आकर्षक प्रदर्शन किया गया, जिसे देखकर सभी अतिथि अत्यंत प्रभावित हुए और उदयपुर डिवीजन की प्रस्तुति की सराहना की।
इस अवसर पर माननीय अतिथियों को उदयपुर में आगामी समय में आयोजित होने वाले ट्रैवल मार्ट के लिए औपचारिक रूप से आमंत्रण भी प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष हुसैन खान, कोटा डिवीजन अध्यक्ष अशोक महेश्वरी, उदयपुर डिवीजन संरक्षक सुभाष सिंह राणावत, उदयपुर डिवीजन अध्यक्ष राकेश चौधरी, उपाध्यक्ष के.पी. अग्रवाल, सचिव अंबालाल साहू, सह-सचिव योगेश्वर सिंह कुमावत सहित फेडरेशन के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
About Author
You may also like
स्मृति शेष : भट्टियानी चौहट्टा की ‘रजनी (गीता देवी)’ और एक सादगी भरी विदाई
उदयपुर डायरी : रात का खाना, चौड़ी सड़कें और बदलते शहर की तस्वीर
एक्शन मोड में नवनिर्वाचित महापौर: दिन में जनसमस्याओं का समाधान, युवाओं को रोजगार की राहत और रात में सड़कों पर उतरकर परखी शहर की व्यवस्थाएं
लोकतंत्र की चौखट पर गिरते बैरिकेड और सवालों के कटघरे में खड़े हुक्मरान
सिनेमा का एक युग और गुलाम-ए-मुस्तफा की वह खामोश गूंज
