फोटो : कमल कुमावत
अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया शुरू
उदयपुर। निर्वाचन आयोग ने लोकसभा आम चुनाव- 2024 के द्वितीय चरण की अधिसूचना गुरुवार को जारी कर दी है। इसके साथ ही नामांकन प्रक्रिया भी प्रारंभ हुई। उदयपुर संसदीय क्षेत्र के लिए पहले दिन एक प्रत्याशी ने चार नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए।
जिला निर्वाचन अधिकारी अरविन्द पोसवाल ने बताया कि निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार अधिसूचना जारी होने के साथ ही उदयपुर संसदीय क्षेत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले दिन गुरुवार को हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, सेक्टर 14 उदयपुर निवासी मन्नालाल रावत पुत्र गौतमलाल ने भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी के तौर पर चार नाम-निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए हैं।
पोसवाल ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया 4 अप्रैल तक चलेगी। इसमें उम्मीदवार राजकीय अवकाश को छोड़ कर शेष दिवस में सुबह 11 से अपराह्न 3 बजे के मध्य रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय (जिला कलक्टर कार्यालय) में अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की संवीक्षा 5 अप्रैल को होगी। नाम वापसी की समय-सीमा 8 अप्रैल अपराह्न 3 बजे तक रहेगी।
About Author
You may also like
उदयपुर का बढ़ा मान: भगवान स्वरूप वैष्णव भारतीय क्याकिंग एवं कैनोइंग एसोसिएशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल
भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व ने राजस्थान की एकमात्र राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. दिव्यानी कटारा को किया सम्मानित
दिल्ली के इंदिरा भवन से मेवाड़ तक सियासी भूचाल : डॉ. दिव्यानी कटारा ने बिना नाम लिए कांग्रेस के किस महिला विरोधी चेहरे पर साधा निशाना?
गीतांजली डेंटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट में ‘सृजन–2026’ 13वें यूजी ओरिएंटेशन कार्यक्रम का भव्य आयोजन, ‘व्हाइट कोट सेरेमनी’ के साथ हुई भावी दंत चिकित्सकों की शैक्षणिक यात्रा की शुरुआत
बुजुर्गों के संग बिताए स्नेह और संवाद के पल: सेंट्रल एकेडमी स्कूल के एनसीसी कैडेट्स ने किया तारा संस्थान के राजकीय वृद्धाश्रम का भ्रमण
