बांदा। माफिया मुख्तार अंसारी की गुरुवार रात बांदा जेल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मुख्तार अंसानी 2005 से कई मामलों में उम्र कैद की सजा काट रहा था। उसने जेल में धीमा जहर देने का भी आरोप लगाया था।
बांदा जेल में अचानक तबीयत बिगड़ने और बांदा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यह खबर सुनते ही डीजीपी मुख्यालय भी हरकत में आ गया और मुख्तार और उसके समर्थकों के प्रभाव वाले पूर्वांचल के चार जिलों को तत्काल अलर्ट कर दिया गया।
गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़ और वाराणसी में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती शुरू कर दी गयी। वहीं बांदा में भी सुरक्षा बढ़ाते हुए अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती कर दी गयी। शुक्रवार को जुमे की नमाज को देखते हुए पुलिस को खास सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है।
करीब 10.30 बजे मुख्तार की हार्ट अटैक से मृत्यु होने की आधिकारिक जानकारी मिलने तक सारे बंदोबस्त कर लिए गए। उसके शव को पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को गाजीपुर के मोहम्मदाबाद स्थित पैतृक निवास ले जाने के दौरान भी पुख्ता सुरक्षा बंदोबस्त किया जाएगा।
About Author
You may also like
हिंदुस्तान जिंक के 60 साल पूरे : उत्पादन को 2 एमटीपीए तक दोगुना करने का लक्ष्य, अगले 5 वर्षों में होगा 40,000-50,000 करोड़ का बड़ा निवेश
उदयपुर : प्रेम प्रसंग में युवक का अपहरण कर पहाड़ी पर बेरहमी से हत्या, महिला सहित 4 लोग डिटेन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 जुलाई को करेंगे पचपदरा रिफाइनरी का शुभारंभ, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने तैयारियों का लिया जायजा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सेशेल्स यात्रा: दोनों देशों के बीच यूपीआई, प्रत्यर्पण संधि और अंतरिक्ष सहयोग समेत 9 समझौतों पर लगी मुहर
ग्रामीण राजस्थान में शिक्षा की नई अलख : हिंदुस्तान जिंक के ‘शिक्षा संबल’ कार्यक्रम से 2018 से अब तक 47,000 विद्यार्थी लाभान्वित
