विधायक जैन के प्रयासों से ही विश्वविद्यालय के सेल्फ फाईनेंस बोर्ड के कर्मियों को मिला वेतन और बढ़ाई सेवाएं
उदयपुर। मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय के सेल्फ फाईनेंस बोर्ड के कर्मचारियों ने बुधवार को उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन का सम्मान किया। विधायक जैन के प्रयासों से ही विश्वविद्यालय के सेल्फ फाईनेंस बोर्ड के कर्मियों को वेतन मिला और सरकार ने इनकी सेवाएं बढ़ा दी।
जानकारी के अनुसार मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय के सेल्फ फाईनेंस बोर्ड के तहत कार्यरत 327 कर्मचारियों को जनवरी से वेतनमान नहीं मिला और सरकार ने आदेश जारी कर सेल्फ फाईनेंस बोर्ड के सभी कर्मचारियों को हटा दिया। इस आदेश के बाद से ही सेल्फ फाईनेंस बोर्ड 327 कर्मचारियों ने बकाया वेतन की मांग और सेवाएं बढ़ाने की मांग पर धरने पर बैठे थे।
उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन इन सभी कर्मचारियों के लिए राज्यपाल कलराज मिश्र और उप मुख्यमंत्री और उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा व मुख्यमंत्री भजनलाल से बात कर समस्या का निस्तारण कर राहत पहुँचाने के लिए कहा।
इस पर उच्च शिक्षा विभाग ने सुखाडिया विश्वविद्यालय के सेल्फ फाईनेंस बोर्ड के 327 कर्मचारियों का वेतन जारी करने और आश्यकतानुसार इनकी सेवाओं को बढ़ाने के आदेश जारी किए।
इसी को लेकर बुधवार को स्व वित्त पोषित सलाहकार मण्डल कर्मचारी संघ ने उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन का मेवाड़ी पगड़ी और उपरणा ओढ़ाकर सम्मान किया। इस दौरान कर्मचारी संघ के नारायणलाल सालवी, मीनाक्षी असावरा, घनश्याम सेन, मनीष बंसल, विवेक टांक, मीनाक्षी परियानी, भीम सिंह किकावत, नवनीत, गोविन्द, योगेश पालीवाल सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
About Author
You may also like
महंगाई का बड़ा झटका: पेट्रोल-डीजल 3 रुपए और CNG 2 रुपए महंगी, 2 साल बाद बढ़ी कीमतें
मेवाड़ की परंपरा से महका कोटा : डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने की नर्मदेश्वर महादेव शिवलिंग की स्थापना
महाशक्तियों की महामुलाकात : बीजिंग के रेड कार्पेट से तय होगी वैश्विक राजनीति और नई टेक-इकॉनमी की दिशा
भील बस्ती का वो अंधेरा राज : शराब, लात-घूंसे और 24 घंटे में बेनकाब हुए कातिल
सीबीएसई 12वीं बोर्ड में महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल का डंका, अश्विन अग्रवाल ने 97.8 प्रतिशत अंकों के साथ किया टॉप, 8 छात्राओं के आए 100 में से 100 अंक
