जयपुर। राजस्थान में दो चरणों में लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद हर तरफ एक ही सवाल पूछा जा रहा है कि राजस्थान में बीजेपी और कांग्रेस को कितनी सीटें मिल रही हैं। इस सवाल के जवाब में कई तरह की थ्योरी चल रही है। देशभर के लोगों को राजस्थान के चुनावों में रुचि पैदा होने लगी है। इसकी वजह यह है कि बीजेपी और उनके समर्थक राजस्थान में तीसरी बार सभी 25 सीटें जीतकर हैट्रिक लगाने का दावा कर रहे हैं। लेकिन चारों ओर से आ रही खबरों के मुताबिक यह तो स्पष्ट हो चुका है कि बीजेपी यहां 25 सीटें नहीं जीत रही है।
राजस्थान में बीजेपी कांग्रेस की गणित को लेकर अलग-अलग थ्योरी काम कर रही है। बीजेपी और मोदी समर्थक भी यह मान रहे हैं कि 25 सीटें तो नहीं आ रही हैं, लेकिन बीजेपी को कम से कम 22 सीटें मिलने जा रही है।
राजनीतिक विश्लेषक जो एंटी बीजेपी हैं-उनका कहना है कि राजस्थान में कांग्रेस ने चुनाव में वापसी की है और कांग्रेस को 7 से 8 सीटें दे रहे हैं। इसकी वजह कुछ सीटों पर कम मतदान, बीजेपी कार्यकर्ताओं में उदासीनता, कुछ सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला और राजस्थान में बीजेपी के क्षत्रप नेताओं की उदासीनता भी प्रमुख कारण माना जा रहा है। कम वोटिंग का असर सभी सीटों पर माना जा रहा है।
राजस्थान के एक आईपीएस के विश्लेषण का सीटवाइज मैसेज सोशल मीडिया पर खूब बायरल हो रहा है। इसमें हर सीट का बीजेपी कांग्रेस का वोट प्रतिशत दिया हुआ है और इसमें बताया कि राजस्थान में कांग्रेस 12 सीटें जीत रही है। फलोदी सट्टा बाजार भी बीजेपी को 26 सीटें नहीं दे रहा है, लेकिन सट्टा बाजार बीजेपी को 20 से अधिक सीटें बता रहा है।
बहरहाल 4 जून को चुनाव परिणाम आने तक इसी तरह कयास लगाए जाते रहेंगे। कुछ एग्जिट पोल के पत्रकार और रिसर्चर ने भी राजस्थान के चुनाव परिणामों को लेकर अनुसंधान शुरू कर दिया है।
About Author
You may also like
सशक्त कदम, सुरक्षित कल : हिंदुस्तान जिंक ने सुरक्षा+ से भरी महिला कर्मचारियों में आत्मबल की नई उड़ान
स्मार्ट फैक्ट्री के लिए स्मार्ट इंजीनियर जरूरी : विद्या भवन के सरस्वती मेकेट्रोनिक्स सेंटर में इंटर्नशिप कार्यक्रम का उद्घाटन
उदयपुर की भाग्यरेखा ‘देवास योजना’ के असली भगीरथ बने गुलाबचंद कटारिया : देवास थर्ड और फोर्थ के जमीनी निरीक्षण करने खुद टनल में उतरे कटारिया
राजस्थान के बालोतरा में रिफाइनरी के शिलान्यास समारोह में क्या बोले प्रधानमंत्री मोदी-हूबहू यहां पढ़िए…
अंतरराष्ट्रीय समाचार बुलेटिन: बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम में जांच के आदेश से लेकर टेलर स्विफ़्ट की शादी और वैश्विक मंच की बड़ी हलचलें
