साओ पाउलो। दक्षिणी ब्राजील के रियो ग्रांडे डो सुल प्रांत में बारिश और बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 143 पर पहुंच गई है। सिविल डिफेंस एजेंसी के अनुसार, 125 लोग अब भी लापता हैं जबकि छह लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ के हवाले से मीडिया रिपोर्टस में बताया, प्रांत में पिछले दो सप्ताह में रिकॉर्ड बारिश हुई है जिससे बाढ़ और बड़ी मात्रा में कीचड़ के बहकर आने की स्थिति बनी है। प्रांतीय राजधानी पोर्टो एलेग्रे सहित 446 शहरों से लोगों को निकाला गया है। पोर्टो एलेग्रे में गुआइबा नदी का तटबंध टूट चुका है और आधे से ज्यादा शहर जलमग्न हो चुका है।
प्रांत में 29 अप्रैल से 12 मई तक लगातार बारिश हुई है जिससे बाढ़ का पानी उतरने का नाम नहीं ले रहा। रविवार तक 6,18,550 लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया था।
राष्ट्रीय मौसम विभाग ने सोमवार को भी अर्जेंटीना और उरूगवे की सीमा के पास स्थित दक्षिणी प्रांत में बारिश जारी रहने की बात कही है।
गवर्नर एदुआर्दो लिते ने पिछले सप्ताह कहा था कि बाढ़ के बाद प्रांत के पुनर्निर्माण के लिए करीब 3.7 अरब डॉलर की जरूरत होगी।
About Author
You may also like
-
ईरान युद्ध अपडेट : ट्रंप का ‘युद्ध समाप्ति’ का दावा; होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिकी नाकेबंदी जारी
-
न्यूज बुलेटिन : देश-दुनिया की बड़ी खबरें और ताजा अपडेट
-
तारा संस्थान के वृद्धाश्रमों में गूंजा बाबा साहेब का संदेश, श्रद्धापूर्वक मनाई गई 135वीं जयंती
-
बिहार में बड़े सियासी उलटफेर के बाद सम्राट चौधरी संभालेंगे सत्ता की कमान, कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ
-
बिहार की राजनीति में बड़ा फेरबदल : नीतीश कुमार ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, सम्राट चौधरी के नाम की चर्चा तेज