उदयपुर। जयपुर में एक मासूम की जान बचाने के लिए पुलिस विभाग ने जब लोगों से आग्रह किया तो साढ़े सत्रह करोड़ का एक इंजेक्शन अमेरिका से मंगलवार जान बचाई गई। अब उदयपुर में एक ऑटो चालक की बेटी को अपने लंग्स ट्रांसप्लांट के लिए मदद की जरूरत है। कुछ लोगों ने मदद की है, लेकिन 20 लाख रुपए के खर्च के आगे जमा रकम काफी कम है। मुख्यमंत्री, कलेक्टर, विधायक और सांसद जैसे जनप्रतिनिधि यदि कदम आगे बढ़ाएंगे तो इस बच्ची की जान बच सकती है।

उदयपुर में अस्सी फीट रोड गवरी चौक में रहने वाले नौरीन खान “Pulmonary arterial hypertension with Rheumatoid arthritis” से पीड़ित है तथा इसकी जान बचाने के लिये Lung transplant ही अन्तिम विकल्प है। इसके लिये बीस लाख रुपए से अधिक का का खर्च है। यह खर्च भी वन टाइम है। बाकी इलाज का खर्च अलग हाेगा। बमुश्किल परिवार का पालन करने वाले ऑटो चालक पिता इस खर्च को उठाने में असमर्थ है। खुद नौरीन ने कुछ संस्थाओं को पत्र लिखकर मदद मांगी है। कोई सामाजिक या धार्मिक संस्था जो आर्थिक मदद दिला सकें तो मानवता के हित में ये आपका एक सराहनीय कदम होगा।

नौरीन खान का पता : 80 फीट रोड गवरी चौक उदयपुर है। मोबाइल नंबर 7220018381 पर संपर्क कर सकते हैं।
About Author
You may also like
ASIRAJ 2026 में डॉ. मोहित बड़गुर्जर ने बढ़ाया उदयपुर का मान : लेप्रोस्कोपिक व लेज़र सर्जरी की आधुनिक तकनीकों का किया प्रदर्शन
महापौर पारस सिंघवी के जन्मदिन पर शक्ति प्रदर्शन और सेवा का संगम: 211 यूनिट रक्तदान, 91 किलो लड्डू का भोग; देवदर्शन से लेकर सॉलिटेयर गार्डन तक उमड़ा सियासी हुजूम
बर्थ डे पार्टी के पर्दे के पीछे की कहानी : जब सालगिरह के मंच पर बंधी समानांतर सियासत की पटकथा
कुर्सी सरकारी, तेवर सियासी : जब एक कर्मचारी नेता की सालगिरह पर शहर के हुक्मरानों ने दी बधाई
दिवाली की वो रात…अफसरों की अदाएं अपनी जगह, पर चौराहों पर खड़े उन जवानों के पसीने को सलाम करना जरूरी है
